
'सोमरस से मुग्ध होकर बयान दे रहे हैं', शराब से मौत पर भिड़े RJD-JDU प्रवक्ता
AajTak
बिहार में 2016 में बना शराबबंदी कानून अब तक असरदार क्यों नहीं हो सका है? जिस शराबबंदी कानून के तहत सरकार ने दो लाख से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई की उसका लोगों में डर क्यों नहीं है? क्या शराबबंदी के आड़ में जहरीली शराब के कारोबार ने बिहार में जोर पकड़ लिया है? शराबबंदी को रोकने की जिम्मेदारी जिन पुलिसवालों पर है, उन पर अबतक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? उधर नीतीश सरकार को आस है कि जागरूकता अभियान चला कर भी जहरीली शराब के प्रकोप से लोगों को बचाया जा सकता है. इस मुद्दे पर आरजेडी प्रवक्ता शक्ति सिंह और जेडीयू प्रवक्ता अजय अलोक डिबेट के दौरान ही भिड़ गए. देखें ये वीडियो.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











