
सोमनाथ मंदिर को दिए गए डोनेशन पर मिलेगी टैक्स राहत, गुजरात चुनाव की वजह से फैसला?
AajTak
केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि सोमनाथ मंदिर को दिए जाने वाले दान को टैक्स में छूट दी जाएगी. गुजरात चुनाव को देखते हुए सरकार के इस फैसले को काफी अहम माना जा रहा है.
इस साल के अंत में गुजरात में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. दोनों बीजेपी और कांग्रेस अभी से जमीन पर तैयारी करने में लग गई हैं. आम आदमी पार्टी की तरफ से भी टक्कर देने की कोशिश हो रही हैं. इस बीच केंद्र सरकार ने सोमनाथ मंदिर को लेकर एक फैसला लिया है, जिसका असर चुनावी मौसम में जमीन पर पड़ सकता है.
सरकार ने ऐलान किया है कि अब से सोमनाथ मंदिर को दी जाने वाली डोनेशन पर टैक्स में छूट दी जाएगी. लेकिन आदेश में ये भी साफ कर दिया गया है कि जो डोनेशन कैश के माध्यम से सोमनाथ ट्रस्ट को मिलेगा, उसी पर टैक्ट छूट रहने वाली है. वहीं दान पर दिए गए व्यय पर कोई भी छूट नहीं दी जाएगी. वैसे यहां पर ये भी जानना जरूरी हो जाता है कि सिर्फ 2000 रुपये ही कैश के माध्यम से दिए जा सकते हैं. अगर दान इससे ज्यादा रुपयों का है तो वो सिर्फ चेक के जरिए ही लिया जाएगा.
वैसे सरकार द्वारा ये राहत क्योंकि सेक्शन 80G के सब सेक्शन 2 के तहत दी जा रही है, ऐसे में ट्रस्ट को दान करने वालों को 50% की सीमा तक टैक्ट छूट ही मिलने वाली है. यहां ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि ये फैसला तब लिया गया है, जब इस साल जनवरी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को श्री सोमनाथ ट्रस्ट का चेयरमेन घोषित कर दिया गया है. वे ऐसे दूसरे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने पीएम रहते ये कार्यभार संभाला है. उनसे पहले मोरारजी देसाई के पास भी ये जिम्मेदारी थी.
इससे पहले जब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण शुरू हुआ था, तब केंद्र सरकार द्वारा उन लोगों को टैक्स में छूट दी गई थी जिन्होंने मंदिर निर्माण के लिए डोनेशन दिया था. इसके अलावा 2017 में भी सरकार ने अरुलमिगु कपालेश्वर मंदिर, श्री श्रीनिवास पेरुमल मंदिर, रामदास स्वामी मठ के लिए भी यही फैसला किया था. उसी परंपरा को बरकरार रखते हुए केंद्र ने अब सोमनाथ ट्रस्ट के लिए ये फैसला लिया है.
वैसे सरकार जरूर टैक्स में छूट देकर मंदिरों को खुश करने का काम कर रही है, लेकिन साल 2013 में सुप्रीम कोर्ट ने साफ कहा था कि सेक्शन 80G के तहत मंदिरों को दी जाने वाली डोनेशन चैरिटी नहीं मानी जा सकती है, क्योंकि इसे धार्मिक प्रवृत्ति माना जाता है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








