
सोमनाथ मंदिर का शंखनाद-समुद्र की आवाज... PM मोदी करेंगे आज इस वॉक वे का उद्घाटन
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ मंदिर परिसर को 80 करोड़ की सौगात देने वाले हैं. सुबह 11 बजे से होने वाले वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम समुद्र-दर्शन पथ समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सोमनाथ मंदिर परिसर को 80 करोड़ की सौगात देने वाले हैं. सुबह 11 बजे से होने वाले वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम समुद्र-दर्शन पथ समेत कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम मोदी आज सोमनाथ महादेव में आध्या शक्ति देवी पार्वती मंदिर का शिलान्यास करेंगे. ये मंदिर 30 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा. इस मंदिर का गर्भगृह 380 स्क्वॉयर मीटर का होगा, जबकि इस मंदिर का नृत्य मंडप 1250 स्क्वॉयर मीटर का होगा. मंदिर के शिलान्यास के साथ प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर परिसर में बनाए गए नये परिपथ का लोकार्पण भी करेंगे. सोमनाथ मंदिर के ठीक पास में स्थित देवी अहिल्याबाई मंदिर का भी जीर्णोद्धार किया गया है. इस मंदिर को भी प्रधानमंत्री देश को समर्पित करेंगे. अरब सागर के किनारे पर सोमनाथ मंदिर के ठीक पीछे की साइड पर समुद्र और सोमनाथ मंदिर के बीच में 45 करोड़ रुपये की लागत से सवा किलोमीटर लंबा वॉक वे बनाया गया है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












