
सोन पापड़ी तेरा क्या होगा? टक्कर में अब ये गिफ्ट पैकेट, जानिए कितना बड़ा है कारोबार
AajTak
Soan Papdi Business: दिवाली पर सोन पापड़ी खूब मजाक भी बनाया जाता है, सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ जाती है. भले ही सोन पापड़ी का मजाक बने, लेकिन इसका देश में बड़ा बाजार है, और करोड़ों का कारोबार होता है.
दिवाली दहलीज पर है, बाजार मिठाइयों से सज गए हैं. दिवाली पर जिस तरह लाइट्स, दीया और पटाखे जरूरी होते हैं, उसी तरह मिठाई के बिना भी ये त्योहार अधूरा होता है. दिवाली पर गिफ्ट की परंपरा भी रही है, लोग आज भी सबसे ज्यादा गिफ्ट में सोन पापड़ी (Soan Papdi) का इस्तेमाल करते हैं. यानी बिना सोन पापड़ी दिवाली की कल्पना नहीं कर सकते हैं.
हालांकि दिवाली (Diwali) पर सोन पापड़ी खूब मजाक भी बनाया जाता है, सोशल मीडिया (Social Media) पर मीम्स की बाढ़ आ जाती है. भले ही सोन पापड़ी का मजाक बने, लेकिन इसका देश में बड़ा बाजार है, और करोड़ों का कारोबार होता है.
आज के दौर में भी आसानी से 100 रुपये में सोन पापड़ी की पैकेट मिल जाती हैं. क्वालिटी और पैकेजिंग के हिसाब से कीमत तय होती हैं. हालांकि पिछले एक से दो वर्षों से दिवाली पर सोन पापड़ी को जरूर चुनौती मिल रही है. खासकर ऐसे गिफ्ट पैकेज (गिफ्ट हैंपर्स) बाजार में मिल रहे हैं, जो 100 से 150 रुपये में मिल जाते हैं, इसकी पैकेजिंग इतनी शानदार होती हैं, लोग पहली नजर 'गिफ्ट' देने के लिए इसे खरीद रहे हैं, सबसे ज्यादा इसे सोन पापड़ी के विकल्प के तौर पर खरीदा जा रहा है.
क्या सोन पापड़ी की बादशाहत को मिल रही है चुनौती?
अब सवाल उठता है कि 100 से 150 रुपये वाले गिफ्ट पैकेट बाहर से तो दिखने में बेहतरीन होता है, लेकिन उसके अंदर में क्या-क्या चीजें होती हैं, जिससे कि 100 में ही गिफ्ट पैकेट बनकर तैयार हो जाते हैं. तमाम मॉल्स में भी ऐसे पैकेट खूब बिक रहे हैं, अधिकतर पैकेट के अंदर चिप्स, कुरकुरे, बिस्किट और 10 से 20 रुपये वाले जूस के पैकेट होते हैं. 100 रुपये वाले पैकेट में मुश्किल से 70 से 80 रुपये के सामान होते हैं, यानी पैकेजिंग का पूरा खेल है, और ये कारोबार तेजी फल-फूल रहा है. अधिकतर लोग का तर्क होता है, ये सोन पापड़ी से बढ़िया है. खासकर उन फैमिली को ये गिफ्ट दिए जा रहे हैं, जिनके घर में बच्चे हैं, क्योंकि 100-150 रुपये में काम बन जा रहा है, साथ ही सोन पापड़ी वाला टैग भी नहीं लगता है.
लेकिन क्या सही में सोन पापड़ी का कारोबार दबाव है? आइए जानते हैं कि देश में 'सोन पापड़ी' का बिजनेस आखिर कितना बड़ा है?

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











