
'सोने के जेवर दिखाओ' कहकर महिला सर्राफ से उड़ा लिए 5 लाख के गहने, CCTV में कैद हुई वारदात
AajTak
नजीबाबाद में महिला सर्राफा कारोबारी को झांसे में लेकर एक बदमाश करीब पांच लाख रुपये के गहने लूटकर फरार हो गया. यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. बदमाश की तलाश जारी है.
बिजनौर के नजीबाबाद में ग्राहक बनकर पहुंचा बदमाश सर्राफ की दुकान से पांच लाख रुपये के सोने के गहने छीन कर फरार हो गया. दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई है. इस घटना के बाद से सर्राफ व्यापारियों में रोष व्याप्त है. मामला मोहल्ला चौक बाजार का है.
बताया जा रहा है कि यहां मक्खन लाल बाल किशन ज्वेलर्स में युवक ग्राहक बनकर आया. उसने पहले अपने बच्चे के लिए ताबीज देखा और एक चांदी का सिक्का खरीदा. फिर चांदी के सिक्के में छेद कराने की बात कही ताकि वह सिक्का अपने बच्चे गले में डाल सके.
महिला सर्राफ बिंदू ने साथ बैठे अपने नौकर अंकित तोमर को सिक्के के अंदर छेद कराने के लिए भेज दिया. तभी बदमाश ने महिला से सोने के जेवर दिखाने को कहा. महिला सर्राफ जब उसे जेवर दिखा रही थी, तभी युवक ने उनसे गहनों का डिब्बा छीन लिया और मौके से फरार हो गया.
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने CCTV फुटेज को खंगाला और बदमाश की तलाश शुरू कर दी. पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









