
सोनीपत की निर्भया को साढ़े पांच साल बाद मिला इंसाफ, कोर्ट में फूट-फूट कर रोई मां
AajTak
हरियाणा के सोनीपत में 9 मई 2017 की सुबह युवती का अपहरण किया गया था. इसके बाद आरोपियों ने युवती को नशीला पदार्थ खिला दिया था. बेहोशी की हालत में युवती के साथ आठ घंटे तक दरिंदगी की गई. फिर उसकी हत्या करके फेंक दिया गया था. इस मामले में पीड़ित परिवार को साढ़े पांच साल इंसाफ मिला.
हरियाणा के सोनीपत की निर्भया को इंसाफ मिल गया. इसके लिए पीड़ित परिवार को साढ़े पांच साल तक लंबा इंतजार करना पड़ा. न्यायाधीश आरपी गोयल की अदालत ने जब दोनों को फांसी की सजा सुनाई, तो कोर्ट में मौजूद पीड़ित युवती की मां फूट-फूट कर रोने लगी. दोनों हाथ ऊपर कर उनके मुंह से निकला कि आखिरकार बेटी को न्याय मिल गया.
जिस तरह दोषियों ने मेरी बेटी को तड़पा कर मारा था, उसी तरह अब वे भी मरेंगे. अदालत में इस दौरान दोनों दोषी गर्दन नीचे करके खड़े रहे. उनके चेहरे के हाव-भाव बता रहे थे कि उनको पता था कि इस दरिंदगी के लिए उन्हें फांसी की सजा ही मिलने वाली है.
छेड़छाड़ करते थे, विरोध करने पर की वारदात
दरअसल, सोनीपत की निर्भया से 2 मई 2017 को कीर्ति नगर के रहने वाले सुमित ने रास्ते में छेड़छाड़ की थी. उसने दो दिन बाद दोबारा से रास्ते में घेरकर युवती को पकड़ने का प्रयास किया, तो युवती ने उसे थप्पड़ मार दिया था.
इसके बाद 5 मई को सुमित ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती को रास्ते में रोककर उसकी पिटाई की थी. इसी बीच 9 मई को ड्यूटी पर जाने के दौरान कार से युवती का अपहरण कर लिया था.
दोस्त के साथ मिलकर की दरिंदगी और हत्या

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










