
सोनिया गांधी दिल्ली के गंगाराम हॉस्पिटल में एडमिट, कोरोना के बाद बढ़ी दिक्कत
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि सोनिया गांधी को अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद.
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण रविवार को गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दो जून को सोनिया गांधी के कोरोना पॉजिटिव होने की खबर आई थी. इसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना है कि सोनिया गांधी को अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा. फिलहाल उनकी हालत स्थिर है. सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद. वहीं, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी आलाकमान के अच्छे स्वास्थ्य और जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है.
Congress President, Smt. Sonia Gandhi was admitted to Ganga Ram Hospital today owing to Covid related issues. She is stable and will be kept at the hospital for observation. We thank all the Congress men & women as also all well wishers for their concern and good wishes.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती के स्वास्थ्य के बारे में चिंतित हूं. सोनिया गांधी जी को कोविड से संबंधित समस्याओं के कारण आज गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं.
बता दें कि नेशनल हेराल्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है. ईडी ने इस संबंध में समन जारी किया है. इससे पहले ईडी ने 8 जून को तलब किया था, लेकिन कोरोना से संक्रमित होने चलते उन्होंने ईडी से समय मांगा था. अब वो 23 जून को ईडी समक्ष पेश होंगी.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












