
'सोनाली फोगाट ने ही मंगवाई थी ड्रग्स', मौत से पहले क्या-क्या हुआ... सुधीर सांगवान का बड़ा दावा
AajTak
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उनके पीए सुधीर सांगवान ने बड़ा खुलासा किया है. उसने गोवा पुलिस को बताया कि ज्यादा ड्रग्स लेने की वजह से सोनाली की हालत गंभीर हो गई थी. ड्रग्स उसी ने मंगवाई थी. सोनाली की हालत बिगड़ती देख लेडीज टॉयलेट में उसी ने ही ड्रग्स छुपा दी थी.
बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की मौत के मामले में उसके पीए सुधीर सांगवान ने गोवा पुलिस के सामने कई दावे किए हैं. 22 अगस्त की रात कर्लीज क्लब में क्या हुआ था? सोनाली ने ड्रग्स कब ली थी? उसकी तबीयत कब खराब हुई थी? लेडीज टॉयलेट में ड्रग्स किसने पहुंचाई? सुधीर ने अपने इकबालिया बयान में इन सारे सवालों को लेकर बड़े दावे किए हैं.
सुधीर ने अपने इकबालिया बयान में गोवा पुलिस को बताया- मैं, सोनाली फोगाट और हमारा दोस्त सुखविंदर सिंह 22 अगस्त को गोवा में अंजुना, नॉर्थ गोवा के ग्रैंड लियोनी रिसोर्ट में रहने के लिए आए. दोपहर के करीब 2:30 बजे होटल के रूम में चेक-इन किया. शाम करीब 4:30 बजे सोनाली फोगाट ने सुखविंदर सिंह को MDMA ड्रग्स खरीद कर लाने को बोला. हम तीनों को MDMA ड्रग्स का नशा करने की इच्छा थी.
करीब 8:30 बजे सुखविंदर सिंह कमरे में आकर बोला कि 4 ग्राम MDMA ड्रग्स के लिए 12 हजार की जरूरत है. वह होटल ग्रैंड लियोनी के रूम ब्वॉय से MDMA ड्रग मंगवाएगा. मैंने उसको 5 हजार नगद दिए और उसे बोला कि अपनी तरफ से वह 7 हजार देगा. उसके बाद करीब 9 बजे सुखविंदर ड्रग्स लेकर आया. इसके बाद हम तीनों ने नाक से MDMA लिया.
रात करीब 11:30 बजे कर्लीज क्लब के लिए निकले
सुधीर ने बताया कि हम तीनों रात करीब 11:30 बजे दो स्कूटर से कर्लीज क्लब के लिए निकले. जो MDMA बच गई थी, उसमें से थोड़ी सी प्लास्टिक की खाली बोतल में डालकर रख ली. बाकी बची हुई MDMA उसने जेब में रख ली थी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











