
सोनाली फोगाट ने सुधीर को ट्रांसफर किए थे पैसे? 2 अकाउंट खंगाल रही पुलिस, प्रॉपर्टी पर भी नया खुलासा
AajTak
Sonali Phogat News: हरियाणा में रहने वाली सोनाली फोगाट की गोवा में मौत हुई थी. फिलहाल दोनों राज्यों की पुलिस केस की जांच में जुटी हुई हैं. गोवा पुलिस हरियाणा पहुंचकर सोनाली के परिवार से मिली. सोनाली के दो बैंक खाते का रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है.
Sonali Phogat News: बीजेपी नेता और टिक टॉक स्टार सोनाली फोगाट मर्डर केस में गोवा पुलिस ने जांच को तेज कर दिया है. गोवा पुलिस की एक टीम अब हरियाणा में भी छानबीन कर रही है. फिलहाल पुलिस सोनाली के बैंक खातों की जानकारी जुटा रही है. दूसरी तरफ हरियाणा पुलिस ने सोनाली के फार्म हाउस के कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम को छोड़ दिया है. उसे सोनाली के परिजनों के कहने पर ही छोड़ा गया.
सबसे पहले बात करते हैं सोनाली के बैंक अकाउंट्स की. सोनाली फोगाट के दो बैंक खातों के बारे में गोवा पुलिस को जानकारी मिली है. इसमें एक खाता सरकारी और दूसरा प्राइवेट बैंक में है. पुलिस इन खातों की लेन-देन की डीटेल्स खंगाल रही है. गोवा पुलिस यह जानना चाहती है कि सोनाली के खाते से पीए सुधीर सांगवान के खाते में कोई रकम तो नहीं ट्रांसफर हुई.
फार्म हाउस के मालिकाना हक पर ये अपडेट
दूसरी तरफ हिसार में हरियाणा पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी है. फिलहाल पुलिस ने कंप्यूटर ऑपरेटर शिवम को छोड़ दिया है. उसे बुधवार रात हिरासत से छोड़ गया. ऐसा सोनाली के परिवारजनों के कहने पर किया गया है. इससे पहले पुलिस पूछताछ में शिवम ने कहा था कि उसने हिसार वाले फार्म हाउस से कुछ नहीं चुराया है. अब पुलिस फार्म हाउस से मिले चार डीवीआर की फॉरेंसिक लैब में जांच कराएगी.
इस बीच फार्म हाउस के मालिकाना हक पर भी नई बात सामने आई है. सोनाली के परिवारवालों ने बताया है कि हिसार वाला फार्म हाउस और संत नगर में मौजूद घर सोनाली ने खरीदे नहीं थे. बल्कि यह पैतृक संपत्ति है. जो कि 2016 में उनके पति की मौत के बाद उनको ट्रांसफर हो गई थी. सोनाली और यशोधरा कानूनी वारिस थे, इसलिए यह प्रोपर्टी उनको मिली थी.
इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि सोनाली फोगाट के पास कुल 110 करोड़ की संपत्ति है. रिश्तेदारों की मानें तो सोनाली के पति संजय के हिस्से में करीब 13 एकड़ जमीन है, वहीं 6 एकड़ में फार्म हाउस और रिसॉर्ट बना हुआ है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









