
सोनाली फोगाट केसः आज गुरुग्राम जाएगी गोवा पुलिस, खुलेगा फ्लैट का ताला
AajTak
Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट की मौत के मामले में गोवा पुलिस आज गुरुग्राम जाएगी. इस दौरान पुलिस उस फ्लैट का भी ताला खोलेगी, जिसमें सोनाली और सुधीर गोवा जाने से पहले रुके थे. फ्लैट परिजनों के सामने खोला जाएगा. पुलिस ने परिवार के सदस्यों को दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच गुरुग्राम पहुंचने के लिए कहा है.
बीजेपी नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की मौत के मामले में जांच जारी है. जानकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट के भाई रिंकू ढाका ने बताया कि गोवा पुलिस की टीम आज गुरुग्राम जाएगी. गोवा पुलिस ने सोनाली के परिजनों से इस संबंध में बातचीत भी की है. इसके साथ ही 2 बजे तक गुरुग्राम में पहुंचने के लिए कहा है. जहां सोनाली फोगाट का फ्लैट है. साथ ही परिजनों की मौजूदगी में ही उस फ्लैट का ताला खोला जाएगा.
सोनाली फोगाट के 6 रिश्तेदार गुरुग्राम के लिए निकल चुके हैं. इनमें सोनाली फोगाट के 2 भाई, जीजा और भांजा भी शामिल हैं. पुलिस ने परिवार के सदस्यों को दोपहर 1:30 से 2 बजे के बीच गुरुग्राम पहुंचने के लिए कहा है.
बताया जा रहा है कि जिस फ्लैट को आज खोला जाना है, सोनाली और सुधीर गोवा जाने से पहले इसी फ्लैट में रुके थे. वहीं, परिवार के सदस्यों ने 4 दिन तक हिसार में की गई गोवा पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं. परिवार के सदस्यों के मुताबिक गोवा पुलिस जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है. उन्होंने कहा कि गोवा पुलिस 4 दिन के हॉलिडे पैकेज पर आई थी. सोनाली का परिवार सीबीआई जांच की मांग के लिए कोर्ट का दरवाजा भी खटखटा सकता है.
वहीं सोनाली फोगाट के भतीजे विकास सिंघमार ने कहा था कि गोवा पुलिस इस मामले में ठीक से जांच नहीं कर रही है. मुझे लगता है कि इसके पीछे राजनीतिक प्रभाव भी है, इसलिए हम सीबीआई (केंद्रीय जांच ब्यूरो) जांच की मांग को लेकर गोवा हाईकोर्ट का रुख करेंगे.
इससे पहले गोवा पुलिस टीम सोनाली फोगाट के संत नगर आवास का दो बार चक्कर काट चुकी है. पहले दिन सिर्फ डेढ़ घंटे छानबीन की लेकिन कोई सबूत नहीं उठाया. अगले दिन 4 घंटे पूछताछ और छानबीन के बाद तीन डायरियां उठाई और लॉकर सील किया.
पिछले 4 दिनों से हिसार की खाक छान रही गोवा पुलिस के हाथ सोनाली फोगाट की तीन डायरी लगी हैं. परिवार के सदस्यों के मुताबिक, इन डायरियों में सिर्फ सोनाली फोगाट के भाषण, पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं के फोन नंबर और कुछ खर्चों का लेखा-जोखा है. गोवा पुलिस टीम लॉकर को सील करने के अलावा इन डायरियों को अपने साथ ले गई है. 23 अगस्त को सोनाली की गोवा के कर्लीज रेस्तरां में मौत हो गई थी.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








