
सोनाली फोगाट की मौत के राज खोलेंगी तीन डायरियां? PA सुधीर पर जीजा के बयान से उलझी गुत्थी
AajTak
सोनाली फोगाट मामले में गोवा पुलिस की जांच तेज हो गई है. पुलिस ने सोनाली के संत नगर वाले घर की तलाशी ली है. वहां से उन्हें तीन डायरियां मिली हैं. उन डायरियों को अहम सूबत माना जा रहा है. जांच के दौरान सोनाली का लॉकर भी सील कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि केस सही दिशा में आगे बढ़ रहा है.
सोनाली फोगाट के मौत वाले मामले में गोवा पुलिस की जांच ने रफ्तार पकड़ ली है. इस समय गोवा पुलिस हरियाणा पहुंची हुई है, उसकी जांच का दायरा काफी बढ़ चुका है. पुलिस द्वारा इस समय सोनाली के संत नगर वाले घर की तलाशी ली जा रही है. चार घंटे के करीब वहां समय बिताया गया है, टिक टॉक स्टार का एक लॉकर भी सील हुआ है. पुलिस को मौके से तीन डायरियां भी मिली हैं, केस से क्या कनेक्शन है, अभी तक स्पष्ट नहीं.
परिवार चाहता सीबीआई जांच, गोवा पुलिस क्या कर रही?
वैसे गोवा पुलिस ने जरूर अपनी जांच तेज कर दी है, लेकिन सोनाली फोगाट के रिश्तेदार अभी भी इससे संतुष्ट नहीं हैं. वे एक बार फिर सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात करने जा रहे हैं. उन्हें इस मामले में हर कीमत पर सीबीआई जांच चाहिए. सोनाली के जीजा को तो सुधीर सांगवान पर भी शक नहीं है, उनके मुताबिक सोनाली की मौत की वजह से उसे भी नुकसान हुआ है. वैसे इससे पहले भी परिवार ने सीएम से मुलाकात की थी. जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक हरियाणा सरकार द्वारा गोवा सरकार से सीबीआई जांच के लिए अनुरोध किया गया है.
इस सब के बीच गोवा पुलिस अपनी जांच में आगे बढ़ती जा रही है. मामले की शुरुआत ड्रग्स एंगल से हुई थी, अब जांच के दायरे में सोनाली की संपत्ति भी आ गई है. गुरुवार को गोवा पुलिस को सोनाली के दो बैंक अकाउंट के बारे में पता चला था. एक तो प्राइवेट बैंक में था तो दूसरा सरकारी में. पुलिस जानने का प्रयास कर रही है कि क्या कभी सोनाली की तरफ से सुधीर सांगवान को कोई पैसे ट्रांसफर किए गए थे या नहीं. इस समय गोवा पुलिस पर तनाव ज्यादा है, सीबीआई के पास जांच जाने का अनुमान है, ऐसे में पुलिस अपनी तरफ से कार्रवाई को तेज करने की कोशिश कर रही है. गुरुवार को एक बयान में नॉर्थ गोवा के एसपी शेबित सक्सेना ने कहा था कि सोनाली फोगाट मामले की जांच सही दिशा में आगे बढ़ रही है. जो टीम हरियाणा गई है, वहां उन्हें कई जरूरी सबूत मिले हैं.
सोनाली की संपत्ति वाला क्या मामला?
इस बीच फार्म हाउस के मालिकाना हक पर भी नई बात सामने आई है. सोनाली के परिवारवालों ने बताया है कि हिसार वाला फार्म हाउस और संत नगर में मौजूद घर सोनाली ने खरीदे नहीं थे. बल्कि यह पैतृक संपत्ति है. जो कि 2016 में उनके पति की मौत के बाद उनको ट्रांसफर हो गई थी. सोनाली और यशोधरा कानूनी वारिस थे, इसलिए यह प्रोपर्टी उनको मिली थी. इससे पहले जानकारी सामने आई थी कि सोनाली फोगाट के पास कुल 110 करोड़ की संपत्ति है. रिश्तेदारों की मानें तो सोनाली के पति संजय के हिस्से में करीब 13 एकड़ जमीन है, वहीं 6 एकड़ में फार्म हाउस और रिसॉर्ट बना हुआ है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







