
सोनम वांगचुक ने 21 दिन बाद खत्म की भूख हड़ताल, Exclusive बातचीत में बताया आगे का प्लान
AajTak
लद्दाख के मशहूर सोशल एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक ने अपना 21 दिनों का भूख हड़ताल समाप्त कर दिया है. उन्होंने बताया कि 27 मार्च से महिलाओं का एक समूह 10 दिनों का भूख हड़ताल करेंगे. वांगचुक ने बताया कि उनके हड़ताल के दौरान देशभर से उन्हें समर्थन मिला.
लद्दाख के मशहूर सोशल एक्टिविस्ट और शिक्षा सुधारक सोनम वांगचुक ने अपनी 21 दिनों की भूख हड़ताल समाप्त कर दी. वह लद्दाख को राज्य का दर्जा देने और संविधान के छठे शेड्यूल में शामिल करने की मांग कर रहे थे. इंडिया टुडे से बातचीत में वांगचुक ने बताया कि अब 27 मार्च से महिलाएं भूख हड़ताल करेंगी. इसके बाद युवाओं और बुजुर्गों का भी हड़ताल होगा.
सोनम वांगचुक ने 6 मार्च को अपना अनशन शुरू किया था. सोशल मीडिया पर एक्टिविस्ट ने बताया था कि उनका भूख हड़ताल 21 दिनों का होगा और जरूरत पड़ने पर आमरण अनशन में तब्दील किया जाएगा. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने बताया कि 2019 में खुद बीजेपी ने लद्दाख को छठे शेड्यूल में शामिल करने का वादा किया था. उन्होंने बीजेपी लद्दाख का इस संबंध में एक ट्वीट भी दिखाया.
यह भी पढ़ें: लद्दाख: 371, 6th Schedule... जानिए सोनम वांगचुक की डिमांड्स क्या है जिसके लिए 13 दिन से अनशन पर हैं?
'हाथ जोड़कर करता हूं लद्दाख के मन की बात'
एक सवाल के जवाब में सोनम वांगचुक ने कहा, 'हम हरगिज केंद्र सरकार के खिलाफ नहीं हैं, बल्कि केंद्र सरकार से अपील करना चाहेंगे कि लद्दाख के खिलाफ ना रहें. हम बस उनसे अपने वादे पर बने रहने की अपील कर रहे हैं. अगर हम यह भी अपील नहीं कर सकते तो चीन में जन्म लेना चाहिए ना कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में.
वांगचुक ने कहा, 'हम आह भी करते हैं तो हो जाते हैं बदनाम, वो कत्ल भी कर दें तो चर्चा नहीं होता.' उन्होंने कहा, 'हम सिर्फ वादे के मुताबिक अपनी मांग कर रहे हैं और इसके लिए देशद्रोही नहीं कहा जाना चाहिए. उन्होंने पूछा कि क्या उन्हें (केंद्र सरकार को) उनका वादा याद दिलाना देशद्रोह है? उन्होंने कहा, "मैं तो हमेशा अपने हाथ जोड़कर लद्दाख के मन की बात करता हूं."

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









