
सोनम वांगचुक केस: सुप्रीम कोर्ट ने बेहतर इलाज के दिए निर्देश, 2 फरवरी को होगी हिरासत की वैधता पर सुनवाई 2 फरवरी को होगी हिरासत की वैधता पर सुनवाई
AajTak
सुप्रीम कोर्ट ने हिरासत में बंद सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर सख्त रुख अपनाया है. कोर्ट ने जेल प्रशासन को निर्देश दिया है कि जरूरत पड़ने पर तुरंत विशेषज्ञ डॉक्टर से इलाज कराया जाए. उनकी हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर 2 फरवरी को सुनवाई होगी.
पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अहम निर्देश दिए हैं. कोर्ट ने जेल प्रशासन को आदेश दिया है कि सोनम वांगचुक को अस्पताल में उचित और विशेषज्ञ चिकित्सा उपचार मुहैया कराया जाए. वहीं, उनकी हिरासत को चुनौती देने से जुड़े बड़े मुद्दे पर अब 2 फरवरी को सुनवाई होगी.
सुनवाई के दौरान सोनम वांगचुक की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट को बताया कि पिछले तीन महीनों में उनका 21 बार मेडिकल चेकअप हो चुका है, लेकिन उन्हें लगातार पेट से जुड़ी समस्या बनी हुई है. इस पर कोर्ट ने सवाल किया कि जब पेट की बीमारी की शिकायत है तो गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट (पेट के विशेषज्ञ) को क्यों नहीं दिखाया गया.
सरकार की ओर से ASG के.एम. नटराज ने कहा कि हिरासत में सोनम वांगचुक का पूरा ध्यान रखा गया है और ताजा मेडिकल रिपोर्ट में उनकी ब्लड प्रेशर और ऑक्सीजन लेवल सामान्य पाए गए हैं. हालांकि कोर्ट ने साफ कहा कि अगर किसी तरह के विशेषज्ञ इलाज की जरूरत है तो उसे तुरंत उपलब्ध कराया जाए.
सुप्रीम कोर्ट ने निर्देश दिया कि सोनम वांगचुक को सरकारी अस्पताल के विशेषज्ञ डॉक्टर से जांच कराई जाए और उसकी रिपोर्ट सीलबंद लिफाफे में कोर्ट के सामने पेश की जाए. कोर्ट ने यह भी कहा कि मेडिकल जरूरतों में किसी भी तरह की देरी नहीं होनी चाहिए. कोर्ट ने इलाज से जुड़ी याचिका का निपटारा करते हुए साफ किया कि सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी. अब मामले की अगली सुनवाई 2 फरवरी को होगी, जिसमें उनकी हिरासत को लेकर कानूनी सवालों पर चर्चा की जाएगी.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






