
सोनम पर बड़ा खुलासा, मिली पिस्टल, लैपटॉप की तलाश जारी, देखें
AajTak
इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में रोजाना बड़े खुलासे हो रहे हैं. हर नए सबूत और खुलासे के साथ ये केस और पेचीदा होता जा रहा है. अब इस केस में जो नया सबूत हाथ लगा है...उसने केस को अंतिम मोड़ पर ला दिया है. मेघालय पुलिस ने इंदौर के ओल्ड पलासिया इलाके में एक नाले से देसी पिस्टल बरामद की है. यह बरामदगी प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलॉम और फ्लैट मालिक लोकेन्द्र से पूछताछ के बाद हुई है.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











