
'सोनम ने 7 परिवार तबाह कर दिए, मैं मेघालय से माफी मांगता हूं...' राजा रघुवंशी के भाई का बयान
AajTak
मेघालय की वादियों में हनीमून मनाने गए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस खौफनाक साजिश में राजा की पत्नी सोनम और उसके प्रेमी समेत पांच लोग गिरफ्तार हो चुके हैं. अब राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि सोनम ने सात परिवार तबाह कर दिए, मैं मेघालय की सरकार और वहां की जनता से माफी मांगता हूं कि एक इंसान की वजह से राज्य की छवि को ठेस पहुंची.
मेघालय की हरी-भरी वादियों में घूमने गए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस केस की तह में जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ रही है, कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. इस मर्डर केस में अब राजा के भाई सचिन रघुवंशी का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने न सिर्फ अपने भाई के लिए इंसाफ की मांग की, बल्कि मेघालय की जनता और सरकार से माफी भी मांगी है.
एजेंसी के अनुसार, राजा के भाई सचिन रघुवंशी ने कहा कि मैं मेघालय सरकार से माफी मांगता हूं कि एक सोनम रघुवंशी जैसी महिला की वजह से राज्य की छवि धूमिल हुई. मेघालय पुलिस ने 17 दिन में केस सुलझाकर मिसाल कायम की है. मैं शुक्रगुजार हूं कि इस मामले में मेघालय सरकार और पुलिस हमारे साथ खड़ी रही. इस केस ने हमें बता दिया कि मेघालय अपने पर्यटकों की कितनी परवाह करता है.
सचिन ने कहा कि सोनम ने केवल उनके भाई की हत्या ही नहीं कराई, बल्कि उसकी साजिश ने सात परिवारों को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया. सोनम ने सब कुछ खत्म कर दिया है. उसके साथ-साथ उसके पूरे परिवार की भी जांच होनी चाहिए. वहीं, राजा के पिता अशोक रघुवंशी ने कहा कि सोनम की कुंडली में ‘मंगल दोष’ था और उसी अंधविश्वास में उसने यह क्रूर कदम उठाया. मेरा बेटा मासूम था, कभी किसी से ऊंची आवाज में बात तक नहीं करता था.
यह भी पढ़ें: '…तो मानहानि का केस दर्ज कराएंगे', मेघालय के मंत्री बोले- सोनम और राजा की फैमिली ने खराब की राज्य की छवि
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी. इस हत्या को अंजाम देने के लिए उन्होंने तीन आरोपियों को हायर किया था. ‘ऑपरेशन हनीमून’ नाम से मेघालय पुलिस ने इस केस की गहन जांच की और सभी पांच आरोपियों सोनम रघुवंशी, राज कुशवाह, विशाल सिंह चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुली को मध्य प्रदेश व उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया. पुलिस अब इन सभी को रिमांड में लेकर क्राइम सीन की री-कंस्ट्रक्शन करेगी और हत्याकांड के हर पहलू को समझने की कोशिश करेगी.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










