
सोनम के मायके से ग्राउंड रिपोर्ट... जहां कुछ दिन पहले तक मना शादी का जश्न, मेहमानों से खचाखच भरा था घर, वहां अब पसरा खौफनाक सन्नाटा
AajTak
Raja Raghuvanshi murder: सोनम के लंबे समय से पड़ोसी विनोद श्रीवास्तव ने कहा कि राजा के साथ बहुत बुरा हुआ. इस हत्या ने हमारे इलाके का नाम खराब किया है. सभी आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा अपराध न करे.
मेघालय के राजा रघुवंशी हत्याकांड ने इंदौर के गोविंद नगर खरचा इलाके की संकरी गली में बने सोनम रघुवंशी के तीन मंजिला मायके को सन्नाटे में डुबो दिया है. कुछ ही दिन पहले मेहमानों के जश्न से गुलजार यह घर अब सोनम की गिरफ्तारी के बाद बंद पड़ा है. सोनम पर अपने प्रेमी राज कुशवाह और तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी की हनीमून के दौरान मेघालय में नृशंस हत्या की साजिश रचने का आरोप है. इस मामले ने पूरे इलाके को झकझोर दिया और देशभर का ध्यान खींचा है.
सोनम के लंबे समय से पड़ोसी विनोद श्रीवास्तव ने कहा, ''राजा के साथ बहुत बुरा हुआ. इस हत्या ने हमारे इलाके का नाम खराब किया है. सभी आरोपियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई ऐसा अपराध न करे.''
श्रीवास्तव ने बताया, सोनम को बचपन से जानते हैं. वह एक आम लड़की लगती थी. कौन जानता था कि उसके दिमाग में क्या चल रहा है? एक अन्य पड़ोसी विकास शुक्ला ने कहा कि सोनम उनके घर बकाया वसूलने आती थी और 'थोड़ी घमंडी' लगती थी. उन्होंने कहा कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि वह हत्या में शामिल हो सकती है. अगर ये दोषी हैं, तो इन्हें फांसी पर लटकाना चाहिए. इलाके में आरोपियों के खिलाफ व्यापक गुस्सा है.
सोनम का परिवार और कारोबार सोनम का परिवार सजावटी लेमिनेट (सनमीका) शीट का कारोबार करता है, जबकि राजा ट्रांसपोर्ट व्यवसाय में था. पुलिस के अनुसार, 12वीं पास राज कुशवाह पिछले तीन साल से सोनम के परिवार की फर्म में काम करता था, जिस दौरान उनकी सोनम से नजदीकियां बढ़ीं. श्रीवास्तव ने बताया कि सोनम के पिता देवी सिंह रघुवंशी ने वर्षों के संघर्ष के बाद तमाम व्यवसायों से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत की. कुछ साल पहले उन्होंने अपने साधारण घर को भव्य तीन मंजिला मकान में बदला. देखें Sonam के पिता का घर...
हत्याकांड और साजिश का खुलासा मेघालय पुलिस के 'ऑपरेशन हनीमून' ने खुलासा किया कि 11 मई को शादी के बाद सोनम और राजा 23 मई को मेघालय में हनीमून पर गए थे. सोनम ने कामाख्या मंदिर के दर्शन और ट्रेकिंग के बहाने राजा को सोहरा के सुनसान जंगल में ले जाकर हत्यारों को लोकेशन दी. राजा का शव 2 जून को सोहरा के एक झरने के पास खाई में मिला, जिसके सिर पर गंभीर चोटें थीं. पुलिस को खून से सना धारदार हथियार, 42 सीसीटीवी फुटेज और सोनम का रेनकोट मिला. सोनम ने 8 जून को गाजीपुर में सरेंडर किया, जबकि राज कुशवाह और तीनों किलर्स को मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया गया. मेघालय पुलिस की विशेष जांच दल (SIT) इस सनसनीखेज मामले की गहन जांच कर रही है. डीआईजी डेविस एन आर मार्क ने बताया कि सोनम और राज ने हत्या में शामिल होने की बात कबूल की, लेकिन एक-दूसरे पर मास्टरमाइंड होने का आरोप लगा रहे हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







