
सोनम का हनीमून हत्याकांड, मुस्कान का नीला ड्रम - क्यों लड़कियां खेल रहीं 'सिंदूर' के साथ खूनी खेल?
AajTak
भारत के मध्यवर्ग और उच्च मध्यवर्ग में लड़कियों को अब लड़कों के बराबर प्यार मिलने लगा है. कभी कभी तो लगता है कि लड़कियों को ज्यादा प्यार और सम्मान मिल रहा है. पर जब अधिकारों की बात आती है तो लड़कों को वरियता मिलने लगती है. तब समझ में आता है कि नहीं, अभी भी हम पुराने दौर में ही जी रहे हैं.
सोशल मीडिया पर इन दिनों सोनम रघुवंशी, निकिता सिंघानिया, मुस्कान रस्तोगी आदि नामों की चर्चा करके महिलाओं को विलेन बनाया जा रहा है. समाज की कुछ औरतों का उदाहरण देकर यह मान लिया जा रहा है कि आज की औरतें ऐसी ही होती जा रही हैं. इसके लिए तुलसीदास से लेकर गौतम बुद्ध तक के उपदेश सुनाए जा रहे हैं. एक धारणा बनाई जा रही है कि पत्नियों द्वारा पतियों की हत्या एक ट्रेंड बन रहा है. जाहिर है कि यह अतिशयोक्ति समाज में डर और अविश्वास को बढ़ा रही है. पर इसमें दोष लोगों का भी नहीं है. हमारा सामाजिक ढांचा ही ऐसा है कि जहां महिलाओं के बारे में ये राय सदियों से रही है. एक तरफ हमारे यहां शास्त्रों में यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता कहकर नारी को सम्मान दिया गया है तो दूसरी तरफ ऐसे ग्रंथों की भी कमी नहीं है जो नारी को नरक का द्वार मानते रहे हैं.
सबसे बड़ी बात ये है कि महिलाओं की यह कहानी केवल अपने देश की नहीं है. दुनिया के दूसरे देशों में भी यही है. महिलाओं को उपभोग का साधन मानकर उन्हें कभी पुरुषों के समान अधिकार नहीं दिए गए. वह चाहे मध्य एशिया का इतिहास हो या रोमन साम्राज्यों का. सभी जगहों पर करीब -करीब एक जैसी ही स्थिति ही रही है. ज्यों -ज्यों सामाजिक विकास होता गया वैसे वैसे महिलाओं को पुरुषों के बराबर माना जाने लगा. सोनम रघुवंशी जैसी लड़कियों के बागी होने के पीछे कहीं न कहीं यह व्यवस्था अपरोक्ष रूप से जिम्मेदार रही है.
इसे पुरुष समाज जितना जल्दी समझ ले उतना ही बेहतर है. क्योंकि समाज को विघटन से तभी बचाया जा सकेगा. पितृसत्तात्मक समाज की सामंती मानसिकता से जितनी जल्दी हम निजात पा लेंगे उतना ही हमारे, समाज और हमारी बेटियों के लिए यह फायदेमंद होगा. क्योंकि उदारीकरण के बाद महिलाएं अब पुरुषों के साथ कंधा से कंधा मिलाकर चल रही हैं, उन्हें आप कमतर मानकर उनसे अब दोयम दर्जे का व्यवहार नहीं कर सकते हैं.
सोनम रघुवंशी की शादी के विडियोज देखकर लगता है कि उसे अपने परिवार में काफी प्यार मिलता था. भारत के मध्यवर्ग और उच्च मध्यवर्ग में लड़कियों को अब लड़कों के बराबर प्यार मिलने लगा है. कभी कभी तो लगता है कि लड़कियों को ज्यादा प्यार और सम्मान मिल रहा है. पर जब अधिकारों की बात आती है तो लड़कों को वरियता मिलने लगती है. तब समझ में आता है कि नहीं अभी भी हम पुराने दौर में ही जी रहे हैं.
सोनम रघुवंशी की शादी धूम धाम से होती है. कई विडियो देखकर लगा कि किसी वेडिंग प्लानर ने फंक्शन को प्लान किया हो. कई बार ऐसा भी लगा कोरियोग्राफर ने एक एक सिक्वेंस के लिए दूल्हा दुल्हन को ट्रेंड किया हो. ये सब बताने का मूल उद्देश्य है कि कहीं से भी लड़का और लड़की के बीच अंतर की बात हमारे समाज में नहीं रह गई है.
पर सोनम रघुवंशी के पिता कहते हैं कि उनकी बेटी का कोई मेल फ्रेंड नहीं था. वह घर से ऑफिस अपने भाई के साथ जाती थी उसी के साथ वापस आती थी. इसका अर्थ सीधा यह निकलता है कि सोनम को पुरुष दोस्तों से दूर रखा जाता होगा. जबकि एक अच्छे स्कूल की पढ़ी लिखी लड़की है सोनम. मतलब हम अपने बेटियों को एक अच्छे स्कूल में पढ़ाएंगे , उसकी शादी में लाखों खर्च करेंगे, तरह तरह के ड्रेस और गहनों और पार्टी पर खर्च करेंगे पर जब वर चुनने की बारी आएगी तो वह केवल पिता और भाई के हिसाब से चुना जाएगा. यह पुरुषवादी मानसिकता केवल इंदौर , प्रयागराज, बनारस जैसे छोटे शहरों की कहानी नहीं है, यह मुंबई और बॉलिवुड तक में है. शत्रुघ्नन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी तक की शादी को मां-बाप का अप्रूवल काफी बाद में मिला. भाइयों ने तो मान लिया कि उनकी कोई बहन है ही नहीं . क्योंकि सोनाक्षी ने परिवार की मर्जी से शादी नहीं किया.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










