
'सोनम और राज ड्रग्स लेते थे...' मेघालय हनीमून हत्याकांड में नया मोड़, परिजनों ने नार्को टेस्ट की उठाई मांग
AajTak
इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब नया मोड़ आ गया है. मृतक राजा के परिवार ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह पर ड्रग्स लेने का सनसनीखेज आरोप लगाया है. परिवार का दावा है कि दोनों की नशे की लत ही इस हत्या की बड़ी वजह हो सकती है, साथ ही, परिजनों ने आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग करते हुए सख्त जांच की अपील की है.
इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में हर दिन नए खुलासे सामने आ रहे हैं. अब इस मामले में मृतक राजा रघुवंशी के परिवार ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राजा की हत्या की गुत्थी में सबसे बड़ा सच छिपा है. सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह दोनों ड्रग्स लेते थे.
जानकारी के अनुसार, राजा हत्याकांड को लेकर अब राजा के परिजनों ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाह पर गंभीर आरोप लगाए हैं. राजा के भाई विपिन रघुवंशी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि सोनम और राज दोनों ड्रग्स लेते थे. यही उनकी आपराधिक गतिविधियों की एक बड़ी वजह हो सकती है.
यहां देखें Video
विपिन रघुवंशी ने कहा कि राजा के साथ विश्वासघात हुआ है. सोनम और राज न केवल व्यक्तिगत रूप से करीब थे, बल्कि नशे की लत में भी एक-दूसरे के साथी थे. राज ड्रग्स लेता था और सोनम भी उसी के साथ ड्रग्स लेने लगी थी. उन्होंने यह भी कहा कि मामले में गिरफ्तार आरोपियों आनंद और आकाश पहले अपने बयान दे चुके थे, लेकिन अब वे पलट चुके हैं.
यह भी पढ़ें: पति राजा रघुवंशी को गोली मारना चाहती थी सोनम? हनीमून मर्डर केस में नया खुलासा
विपिन ने आशंका जताई कि राज और सोनम भी अपने बयानों से पलट सकते हैं, जिससे मामले में सच्चाई दब सकती है. इसी आधार पर राजा के परिवार की ओर से लगातार आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की जा रही है. विपिन ने कहा कि अगर नार्को टेस्ट होता है तो आरोपी अपने बयानों से नहीं पलट पाएंगे और सच सामने आ जाएगा. पुलिस को चाहिए कि वह थर्ड डिग्री इस्तेमाल कर आरोपियों से सख्ती से पूछताछ करे, ताकि हत्या की असली साजिश का खुलासा हो सके.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







