
सोकर उठी और 'छिपकली' बन गई, घंटों गर्म पानी में बैठती है महिला, डरा देगी दास्तान
AajTak
लौरा ओटिंग नाम की महिला ने बताया कि जब एक रोज वह सोकर उठी तो उसके हाथ की त्वचा 'छिपकली' जैसी होने लगी. इसके बाद उसने एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित होने का डरावना किस्सा सुनाया.
कई बार लोगों के साथ कुछ ऐसा हो जाता है कि एक रात में उनकी जिंदगी बदल जाती है. कभी शरीर में ऐसे बदलाव होने लगते हैं कि समझ से परे होते हैं. हाल में एक महिला के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जब अचानक उसका शरीर किसी छिपकली सा होने लगा.
त्वचा 'छिपकली' जैसी होने लगी
लौरा ओटिंग नाम की महिला ने बताया कि जब एक रोज वह सोकर उठी तो उसके हाथ की त्वचा 'छिपकली' जैसी होने लगी. इसके बाद उसने एक दुर्लभ बीमारी से पीड़ित होने का डरावना किस्सा सुनाया. ये बीमारी इतनी रेयर है कि पूरे अमेरिका में केवल 800 लोगों को है. अपने हाथ पर 'छिपकली की खाल' जैसी रंगत देखने को साथ ही लौरा ओटिंग ने देखा कि उसका पूरा शरीर झाइयों और धब्बों से ढका हुआ था. कोविड-19, फेफड़ों के कैंसर, लिंफोमा और एचआईवी जैसे टेस्ट कराने के बाद उन्हें अपने भीतर इस अजीब बीमारी का पता लगा.
फिंगरप्रिंट तक मिट गए
लौरा इतनी बीमार पड़ गई कि उसकी उंगलियों की त्वचा छिल गई, जिसका मतलब है कि वह अपने फिंगरप्रिंट की मदद से फोन भी अनलॉक नहीं कर सकती थीं. 32 ब्लड टेस्ट और कई बायोप्सी के बाद, उन्हें दुर्लभ ऑटोइम्यून बीमारी पिटिरियासिस रूब्रा पिलारिस (पीआरपी) का पता चला.
ऐसे शुरू हुए लक्षण

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












