
'सॉरी, आपसे गंदी बदबू आ रही है...', परिवार को फ्लाइट से निकालकर बंद किया दरवाजा, और फिर...
AajTak
मियामी इंटरनेश्नल एयरपोर्ट पर एक परिवार के साथ अजीब सी घटना हुई. दरअसल, एक फ्लाइट में बोर्डिंग के बाद उन्हें ये कहकर नीचे उतार दिया गया कि उन लोगों से गंदी बदबू और रही है और अन्य यात्री इसकी शिकायत कर रहे हैं.
अक्सर फ्लाइट के अंदर उत्पात करने पर या दूसरों को परेशान करने वाले यात्रियों पर एक्शन लेते हुए उन्हें विमान से उतार दिया जाता है. लेकिन हाल में मियामी एयरपोर्ट पर जो हुआ वह हैरान करने वाला था. एक कपल का आरोप है कि यहां के स्टाफ ने उन्हें उनके 19 माह के बच्चे के साथ विमान से अजीब सा कारण देकर उतार दिया.
कपल और बच्ची को विमान से उतारा
कपल से कहा गया कि उनसे गंदी बदबू आ रही है. ऐसे में अपमानित हुए कपल ने अमेरिकन एयरलाइंस के खिलाफ एक संघीय मुकदमा दायर किया जिसमें दावा किया गया कि वे धार्मिक और नस्लीय भेदभाव के शिकार हुए हैं. आरोप में कपल येहुदा योसेफ एडलर और जेनी एडलर ने बताया कि कैसे विमान से उतारे जाने के बाद उन्हें "असहनीय अपमान, शर्मिंदगी और मानसिक और भावनात्मक पीड़ा" का सामना करना पड़ा। योसी एडलर और उनकी पत्नी जेनी के अनुसार, मियामी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने उन्हें और उनकी 19 महीने की बेटी को विमान से उतार दिया और कहा कि वे बदबू के चलते वापस नहीं लौट सकते।
लोगों को रोककर पूछा- क्या हमसे बदबू आ रही है?
डब्ल्यूपीएलजी लोकल 10 न्यूज से बात करते हुए, एडलर ने कहा: "अचानक, जैसे ही उन्होंने हमें बाहर निकाला, उन्होंने विमान का गेट ये कहते हुए बंद कर दिया कि- 'माफ करें सर, कुछ लोगों ने शिकायत की कि आपके शरीर से बदबू आ रही है और हम आपको वापस नहीं आने दे सकते हैं।" उनकी पत्नी का दावा है कि वे पूरी बात को लेकर इतने कंफ्यूज हो गए कि उन्होंने हवाई अड्डे पर लोगों को रोककर पूछा कि क्या सच में हमसे बदबू आ रही है?
'बच्चे का सामान तक विमान में रह गया'

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.












