
सैलून में लगती थी गंजों की भीड़, पुलिस की रेड में हुआ हैरान करने वाला खुलासा
AajTak
इटली की एक नाई की इस दुकान में वो आदमी भी बहुत अधिक संख्या में जा रहे थे जिनके सिर पर न तो बाल थे न चेहरे पर दाढ़ी. ऐसे में जब पुलिस को शक हुआ तो छापा मारा गया और इसमें जो सामने आया वह हैरान करने वाला था.
दुनियाभर में शराफत के काम की आड़ में जाने कितने ही गोरखधंधे चल रहे हैं. जैसे कहीं मसाज पार्लर के नाम पर सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं तो कहीं साधारण जनरल स्टोर में शराब बेची जा रही है.
हाल में इटली के एक शहर में ऐसा ही बड़ा रैकेट पकड़ा गया है. यूं तो नाई की दुकान में आम तौर पर आदमी बाल कटाने, बाल कलर कराने या दाढी बनवाने जाते हैं. लेकिन एक बड़े मिशन में जुटी काराबेनियरी (इटली पुलिस) की एक टीम ने जब एक खास बारबर शॉप पर नजर रखनी शुरू की तो एक बार को उन्हें कुछ समझ ही नहीं आया.
दरअसल, 55 साल के एक नाई की इस दुकान में वो आदमी भी बहुत अधिक संख्या में जा रहे थे जिनके सिर पर न तो बाल थे न चेहरे पर दाढ़ी. सवाल था कि जब बाल नहीं कटाने, दाढ़ी नहीं बनवानी तो लोग इस नाई के पास जा क्यों रहे हैं? यहां से पुलिस को शक होना शुरू हुआ. टीम ने जब ये जानकारी अधिकारियों को दी तो दुकान की जांच शुरू हुई.
जांच में पता चला कि ये लोग इस दुकान में बाल कटाने नहीं बल्कि ड्रग्स लेने जाते हैं और ये नाई एक जाना हुआ ड्रग डीलर है. सबसे पहले, पुलिस ने 55 साल के उस नाई के घर पर छापा मारा, जहां कई ग्राम हशीश मिली, और फिर पुलिस को उसकी दुकान में छिपी हुई 100 ग्राम कोकीन और ड्रग पैकेजिंग की सामान मिला.
फिलहाल दुकान के नाम पर ड्रग्स का कारोबार करने वाले नाई को मरासी जेल ले जाया गया है. जहां वह सजा का इंतजार कर रहा है. बता दें कि सबसे पहले इटली पुलिस को जेनोआ के फ़ॉसे क्षेत्र में ड्रग्स के रैकेट की रिपोर्ट मिली थी, लेकिन उनके पास कोई सबूत या सुराग नहीं था. ऐसे में निगरानी टीमों को काम पर लगाया गया. इन्हीं में से एक टीम ने बड़े रैकेट का भांडाफोड़ किया.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











