
सैलरी ही नहीं...सरकारी सुविधाएं भी ठुकराईं, जानें कौन हैं वो सांसद जो बिना वेतन कर रहे देश सेवा
AajTak
लोकसभा सचिवालय ने एक आरटीआई का जवाब देते हुए बताया कि मौजूदा लोकसभा में दो सांसदों ने अपना वेतन नहीं लेने का फैसला किया है. इनमें से एक ने तो भत्ते और अन्य सुविधाएं भी त्याग दी हैं.
सदन में अपने अक्सर नेताओं को तमाम मुद्दों पर एक-दूसरे पर कटाक्ष और तीखी टिप्पणियां करते हुए देखा होगा, लेकिन ये लोग अपने वेतन और भत्तों में बढ़ोतरी को लेकर पार्टियों की सीमाएं पार एकजुट हो जाते हैं. इंडिया टुडे/आजतक को एक विशेष आरटीआई जवाब से पता चलता है कि मौजूदा लोकसभा में केवल दो सांसदों (एक बीजेपी और एक कांग्रेस के सदस्यों) ने वेतन न लेने का विकल्प चुना है. इंडिया टुडे आजतक को मिले एक विशेष आरटीआई (RTI) जवाब के अनुसार, वर्तमान लोकसभा में केवल दो सांसद अपना वेतन नहीं ले रहे हैं. इनमें कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल और इनर मणिपुर से कांग्रेस सांसद डॉ. बिमोल अकोइजाम अंगोमचा शामिल हैं.
नवीन जिंदल ने पेश किया अनूठा उदाहरणलोकसभा सचिवालय ने बताया है कि नवीन जिंदल ने एक कदम आगे बढ़ते हुए न केवल वेतन, बल्कि सभी सरकारी भत्ते और सुविधाएं भी पूरी तरह छोड़ दी हैं. कुरुक्षेत्र से इंफाल तक फैले इन दो अलग-अलग क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने ये अनूठा उदाहरण पेश किया है.
'दोनों की आर्थिक स्थिति में है अंतर'
चुनावी हलफनामे के अनुसार, अपना वेतन और भत्ता छोड़ने वाले सांसदों की आर्थिक स्थिति में बहुत बड़ा अंतर है. हलफनामे के मुताबिक, नवीन जिंदल 1,241 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं और लोकसभा के सबसे अमीर सांसदों में गिने जाते हैं. वहीं, डॉ. बिमोल अकोइजाम ने करीब 97 लाख रुपये की संपत्ति घोषित की है. आर्थिक भिन्नता के बावजूद दोनों ने जनसेवा के लिए वेतन न लेने का संकल्प लिया है. हालांकि, जिंदल एकमात्र ऐसे सांसद हैं, जिन्होंने वेतन, भत्ता के साथ-साथ सभी आधिकारिक सुविधाएं लेने से इनकार कर दिया है.
सबसे ज्यादा अमीर हैं TDP के सांसद आपको बता दें कि जिंदल अमीर जरूर हैं, लेकिन वह सदन के सबसे रईस सदस्य नहीं हैं. गुंटूर से टीडीपी सांसद डॉ. चंद्र शेखर पेम्मासानी सबसे अमीर सांसद हैं, जिनकी संपत्ति 5,705 करोड़ रुपये से अधिक है. उनके बाद चेवेल्ला से बीजेपी सांसद कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी का नंबर आता है, जिनके पास 4,568 करोड़ रुपये की संपत्ति है. आरटीआई से पता चला है कि लोकसभा की 543 सीटों में से दो सीटें फिलहाल खाली हैं. मौजूदा लोकसभा के 481 मौजूदा सदस्य वर्तमान में वेतन प्राप्त कर रहे हैं. हालांकि, आरटीआई के जवाब में उन शेष सांसदों की स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है, जिनके नाम वेतनभोगी सांसदों की लिस्ट में शामिल नहीं हैं.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.







