
सैम पित्रोदा ने 'पाकिस्तान घर जैसा लगा' वाले बयान पर दी सफाई, कहा- किसी की पीड़ा को कम आंकना उद्देश्य नहीं
AajTak
सैम पित्रोदा ने स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा कि यदि मेरे शब्दों ने किसी को भ्रमित किया, तो मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मेरा उद्देश्य किसी की पीड़ा को कम आंकना या वैध चिंताओं को नजरअंदाज करना नहीं था, बल्कि ईमानदार संवाद, सहानुभूति, और एक अधिक ठोस तथा जिम्मेदार दृष्टिकोण को बढ़ावा देना था, जिससे भारत स्वयं को देखता है और दुनिया उसे देखती है.
कांग्रेस नेता और ओवरसीज इंडियन कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने अपने उस बयान पर स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मैं पाकिस्तान गया, तो मुझे वहां घर जैसा महसूस हुआ.' भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पित्रोदा के इस बयान पर पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि यह इस्लामाबाद के प्रति पार्टी की कथित नरमी का सबूत है.
अब सैम पित्रोदा ने अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक लंबे-चौड़े पोस्ट में स्पष्टीकरण दिया है. उन्होंने लिखा, 'हाल ही की चर्चाओं के मद्देनजर, मैं अपने वक्तव्य को स्पष्ट करना चाहता हूं और उसे IANS को दिए अपने साक्षात्कार के पूर्ण संदर्भ में रखना चाहता हूं. मेरा उद्देश्य हमेशा उन वास्तविकताओं की ओर ध्यान आकर्षित करना रहा है जिनका हमें सामना करना पड़ रहा है. चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे, नागरिक समाज और युवाओं का महत्व, और भारत की भूमिका- चाहे अपने पड़ोस में हो या वैश्विक स्तर पर.'
यह भी पढ़ें: 'पाकिस्तान-बांग्लादेश घर जैसा लगता है...', बोले सैम पित्रोदा, Gen-Z से दोहराई राहुल गांधी वाली अपील
पित्रोदा ने आगे लिखा, 'जब मैंने कहा कि पड़ोसी देशों की यात्रा के दौरान मुझे अक्सर घर जैसा महसूस होता है, या यह कि सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से हमारी जड़ें साझा हैं, तो मेरा आशय साझा इतिहास और लोगों के बीच रिश्तों पर जोर देना- था न कि पीड़ा, संघर्ष, या आतंकवाद और भू-राजनीतिक तनावों से उत्पन्न गंभीर चुनौतियों को नजरअंदाज करना. इसी तरह, जब मैंने विश्वगुरु की अवधारणा को चुनौती दी और कहा कि यह एक मिथक है कि भारत हमेशा सबकी सोच के केंद्र में है, तो मेरी टिप्पणियां छवि पर अति-आत्मविश्वास के बजाय सार्थकता पर जोर देने पर थीं.'
pic.twitter.com/oyDK9f54PS
किसी की पीड़ा को कम आंकने का इरादा नहीं

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.








