
सैमसंग ने भारत मे 8 साल के बाद लॉन्च किए 6 नए लैपटॉप्स, कीमत 38,990 से शुरू
AajTak
Samsung ने भारत में नए लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं. लंबे समय से कंपनी भारतीय लैपटॉप मार्केट से गायब थी. कंपनी ने एक साथ कई लैपटॉप्स लॉन्च कर दिए हैं.
सैमसंग ने भारत में अपने नए लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं. दिलचस्प ये है कि कंपनी ने लगभग 8 साल के बाद भारत में अपने लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं. इसे कंपनी ने पिछले महीने बार्सिलोना में मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस (MWC 2022) के दौरान पेश किया था.
भारत में कंपनी ने टोटल छह लैपटॉप्स लॉन्च किए हैं. इनमें Galaxy Book 2 360, Galaxy Book 2 Pro 360, Galaxy Book 2 Business और Galaxy Book Go शामिल हैं.
इन लैपटॉप्स में सबसे सस्ता Galaxy Book Go है. इस लैपटॉप में इंटेल नहीं, बल्कि Qualcomm Snapdragon 7c Gen 2 चिपसेट दिया गया है. Qualcomm के बारे में आप सब जानते हैं कि ये आम तौर पर मोबाइल प्रोसेसर बनाता है.
इन लैपटॉप्स की कीमत 38,990 रुपये से शुरू होती है. कंपनी ने कैशबैक ऑफर का भी ऐलान किया है जहां 3,000 रुपये तक का इंस्टैंट कैशबैक पा सकते हैं.
Galaxy Book 2 की कीमत 65,990 रुपये है, जबकि Galaxy Book 2 360 की कीमत 99,990 रुपये से शुरू होती है. Galaxy Book 2 Pro की कीमत 106,990 रुपये से शुरू होती है. कंपनी इसे ग्रेफाइट और सिल्वर कलर वेरिएंट में बेचेगी.
Galaxy Book 2 Book 2 Business की कीमत 104,990 रुपये से शुरू होती है. इन हाई एंड लैपटॉप्स में इंटेल के 12th जेनेरेशन चिपसेट दिए गए हैं जिसे 10nm फैब्रिकेशन प्रोसेस पर तैयार किया गया है. इसे Intel 7 कहा जाता है.

पंजाब के कुछ गांवों में घरों की छत पर दिखने वाली ये अजीबोगरीब चीजें सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि एक पूरी कहानी कहती हैं.विदेशी सपनों, मेहनत और पहचान की कहानी. NRI कल्चर इतना गहरा है कि लोग अपने घरों की छत पर स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी से लेकर एफिल टॉवर, हवाई जहाज और टैंक तक बनवा रहे हैं. पढ़िये ऐसी ही एक कहानी.












