
सैफ पर हमला से छिड़ा सियासी संग्राम, केजरीवाल-ममता ने उठाए सवाल, CM फडणवीस का पलटवार
AajTak
मुंबई के बांद्रा इलाके में देर रात 12वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में घुसपैठिए द्वारा बार-बार चाकू घोंपने के बाद सैफ अली खान को गंभीर चोटें आईं. उनकी पीठ से चाकू निकालने वाले डॉक्टरों के अनुसार अभिनेता खतरे से बाहर हैं. इस हमले को लेकर सियासी संग्राम शुरू हो गया है. मुंबई की सुरक्षा पर विपक्ष ने सवाल उठाए हैं.
सैफ अली खान पर हुए हमले को फिल्मी सितारे जहां लेकर नाराज हैं तो वहीं इस अटैक पर सियासत भी छिड़ गई है. अरविंद केजरीवाल, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे से लेकर तमाम विपक्षी नेता महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार और पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं. वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जवाब दिया है कि मुंबई को असुरक्षित शहर कहना गलत है. उन्होंने मुंबई को सुरक्षित बताया.
दरअसल, मुंबई के बांद्रा इलाके में देर रात 12वीं मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट में घुसपैठिए द्वारा बार-बार चाकू घोंपने के बाद सैफ अली खान को गंभीर चोटें आईं. उनकी पीठ से चाकू निकालने वाले डॉक्टरों के अनुसार अभिनेता खतरे से बाहर हैं.
ममता बनर्जी और अरविंद केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में अभिनेता के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. बंगाल सीएम बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट किया, "प्रसिद्ध अभिनेता सैफ अली खान पर हमले के बारे में सुनना बहुत चिंताजनक है. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं. मुझे विश्वास है कि कानून अपना काम करेगा और जिम्मेदार लोगों को जवाबदेह ठहराया जाएगा. इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शर्मिला दी, करीना कपूर और पूरे परिवार के साथ हैं."
वहीं दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा, "सैफ अली खान पर हमले के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं. उनके शीघ्र स्वस्थ होने और इस कठिन समय में उनके परिवार को शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूं."
उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा, "इससे पहले सलमान खान पर हमला किया गया था, बाबा सिद्दीकी की हत्या कर दी गई थी. अगर सरकार इतनी बड़ी हस्तियों को सुरक्षा नहीं दे सकती है, तो आम लोगों का क्या होगा? डबल इंजन वाली सरकार न तो सुशासन दे सकती है और न ही लोगों को सुरक्षा दे सकती है."
यह भी पढ़ें: चेहरे पर घबराहट, कंधे पर बैग... 6 सेकेंड का वो Video जिसमें भागता दिखा सैफ पर हमला करने वाला

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












