
सैफ अली खान केस: पुलिस ने बंगाल से एक महिला को इस वजह से किया गिरफ्तार
AajTak
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को वेस्ट बंगाल के नादिया जिले से एक महिला को गिरफ्तार किया है. पकड़ी महिला के नाम पर वो सिम कार्ड रजिस्टर है, जिसे बांग्लादेशी हमलावर शरीफुल इस्लाम शहजाद इस्तेमाल कर रहा था.
बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए जानलेवा हमले के सिलसिले में मुंबई पुलिस ने सोमवार को वेस्ट बंगाल के नादिया जिले से एक महिला को गिरफ्तार किया है. पकड़ी महिला के नाम पर वो सिम कार्ड रजिस्टर है, जिसे बांग्लादेशी हमलावर शरीफुल इस्लाम शहजाद इस्तेमाल कर रहा था. पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ला सकती है, ताकि आगे की पूछताछ की जा सके. जानकारी के मुताबिक, मुंबई पुलिस की दो सदस्यीय टीम रविवार को वेस्ट बंगाल के नादिया जिले के छपरा पहुंची. वहां आरोपी महिला को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया गया. सैफ पर हमले के आरोप में मुंबई में गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक शरीफुल द्वारा इस्तेमाल किया गया सिम इसी महिला के नाम पर पंजीकृत था. पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया.
वेस्ट बंगाल पुलिस के सूत्रों ने बताया, " आरोपी महिला की पहचान खुखुमोनी जहांगीर शेख के रूप में हुई है. उसे मुंबई पुलिस ने नादिया जिले के छपरा से गिरफ्तार किया है. वे उसे मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन कर सकते हैं. ये महिला बांग्लादेशी हमलावर को पहले से जानती थी. उसकी आईडी का इस्तेमाल करके आरोपी ने मोबाइल के लिए सिम खरीदा था.''
आरोपी उत्तर बंगाल में सिलीगुड़ी के पास भारत-बांग्लादेश सीमा से अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था. इसके बाद इस महिला के संपर्क में आया. वो वास्तव में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के अंदुलिया की निवासी है. उससे स्थानीय थाने में पूछताछ की जा रही है. जरूरत पड़ने पर मुंबई पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर ले जा सकती है, ताकि आरोपी के सामने पूछताछ हो सके.
बताते चलें कि सैफ अली खान पर हमले के आरोप में गिरफ्तार मो. शरीफुल इस्लाम शहजाद उर्फ विजय दास को लेकर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं. लोगों का कहना है कि पुलिस ने जिस शख्स को पकड़ा है, वो हमलावर नहीं है. हमला करने वाले और पकड़े गए शख्स अलग-अलग हैं. इस सवाल को उठाने के पीछे की बड़ी वजह वो सीसीटीवी फुटेज है, जिसमें सैफ का हमलावर नजर आया है.
ये सीसीटीवी फुटेज सैफ के अपार्टमेंट से पुलिस ने जब्त किया था. लोगों का कहना है कि उस तस्वीर से शरीफुल इस्लाम काफी अलग दिख रहा है. इसलिए लोगों को पुलिस कार्रवाई पर शक है. ये भी दावा किया गया है कि हमलावर और गिरफ्तार हुए आरोपी का चेहरा, आंख, होंठ, माथे और भौंहों की बनावट बिल्कुल अलग है. गिरफ्तार शख्स का माथा लम्बा है. भौंहों के बीच अंतर कम है.
सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे अपराधी का माथा छोटा है. उसकी भौंहों के बीच अंतर ज्यादा है. दोनों के चेहरे के रंग में भी बहुत अंतर है. यहां तक कि दोनों के हेयर स्टाइल में भी बहुत ज्यादा अंतर दिख रहा है. बता दें कि ऐसे मामलों में फॉरेंसिक जांच बहुत महत्वपूर्ण होती है. मुंबई पुलिस की मानें तो सैफ के अपार्टमेंट से लिए गए फिंगरप्रिंट पकड़े गए आरोपी शरीफुल से मैच हो गए हैं.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







