
सैनिकों के शवों की वापसी, कैदियों की अदला-बदली और सीजफायर... रूस-यूक्रेन के बीच इन मुद्दों पर बनी सहमति
AajTak
तुर्किये की इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन के बीच 2022 के बाद दूसरी शांति वार्ता का दौर एक घंटे के भीतर समाप्त हो गया. रूस ने 6,000 यूक्रेनी सैनिकों के शवों की वापसी का प्रस्ताव रखा. दोनों पक्षों ने 1,000-1,000 युद्धबंदियों के आदान-प्रदान और इसके लिए एक स्थायी समिति के गठन पर सहमति जताई.
तुर्किये की राजधानी इस्तांबुल में 2022 के बाद शांति वार्ता का दूसरा दौर की बैठक सोमवार को हुई. यह बैठक अपने निश्चित समय के दो घंटे बाद शुरू हुई और एक घंटे के अंदर ही समाप्त हो गई. वार्ता के दौरान दोनों देशों के प्रतिनिधियों के तेवर सख्त दिखे.
शांति वार्ता में क्या बातचीत हुई?
रूस के प्रतिनिधि मेडिंस्की ने जानकारी दी है कि रूस 6,000 मारे गए यूक्रेनी सैनिकों के शव को यूक्रेन को लौटाएगा. ताकि इन सैनिकों को सम्मानजनक अंतिम संस्कार उनके रिती-रिवाज के अनुसार किया जा सके.
उन्होंने कहा कि ग्रे जोन के जरिए शवों को सौंपा जाएगा. हालांकि, शवों को निकालने के लिए उस क्षेत्र में सीजफायर जरूरी है.
2-3 दिन का सीमित सीजफायर प्रस्ताव
मेडिंस्की ने बताया कि 2-3 दिनों का सीमित सीजफायर प्रस्तावित किया गया है, जो कि कुछ चयनित फ्रंटलाइन इलाकों में लागू होगा.

आज तेहरान में सुप्रीम नेशनल सिक्युरिटी काउंसिल के प्रमुख अली लारीजानी के जनाजे में मानो पूरा ईरान उमड़ आया. युद्ध में अली खामेनेई के बाद लाराजानी का मारा जाना ईरान का सबसे बड़ा नुकसान है. ईरान लगातार नेतृत्वविहीन हो रहा है, और वाकई में घायल है. लेकिन लारीजानी की मौत के बावजूद अमेरिका के खिलाफ युद्ध में डटा हुआ है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि लाराजानी की मौत से ईरान टूटा नहीं है, और अमेरिका को इसकी कीमत चुकानी होगी. इस बीच ईरान के खिलाफ और लेबनान में हिज्बुल्ला के खिलाफ भीषण प्रहार और बर्बादी के बावजूद राष्ट्रपति ट्रंप को नाटो देशों से निराशा हाथ लग रही है. युद्ध में किसी भी भूमिका में नाटो के उतरने से इनकार के बाद ट्रंप कह रहे हैं कि उन्हें नाटो की जरूरत नहीं.

Nepal helicopter crash video: नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है. Air Dynasty का 9N-AFQ हेलीकॉप्टर बुधवार दोपहर को दुर्घटनाग्रस्त हुआ. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान में अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के 5 लोग सवार थे.

ईरान के सुरक्षा प्रमुख अली लारिजानी की मौत से ईरान बुरी तरह आहत है. इस हमले में लारिजानी का बेटा भी मारा गया है. ईरान ने अब अमेरिकी और इजरायली हमले के जवाब में कार्रवाई तेज करते हुए कई क्लस्टर बम गिराए है और तेल अवीव में भारी नुकसान पहुंचाया है और अनुमान लगाया जा रहा है कि जंग यहां से अब और भीषण रूप ले लेगी.










