
सैकड़ों हिंदुस्तानी छात्र फिर से यूक्रेन पहुंचे, एडवाइजरी के बावजूद वापस नहीं आना चाहते
AajTak
यूक्रेन में एक बार फिर कई भारतीय छात्र अपनी मेडिकल की पढ़ाई पूरी करने वापस आ रहे हैं. कहने को भारतीय दूतावास द्वारा एडवाइजरी जारी की गई थी, लेकिन भविष्य को देखते हुए कई छात्र वापस यूक्रेन लौट रहे हैं. वे भारत सरकार से भी नाराज चल रहे हैं.
अभी कुछ महीनों पहले ही भारत सरकार ने ऑपरेशन गंगा जैसा मेगा मिशन चलाकर हजारों भारतीयों को यूक्रेन से वापस हिंदुस्तान पहुंचाया था. रूस ने यूक्रेन के खिलाफ जंग छेड़ी तो 20000 भारतीय जिनमें ज्यादातर हिंदुस्तानी मेडिकल छात्र थे उन्हें यूक्रेन छोड़ना पड़ा. यूरोप के अलग-अलग देशों के रास्ते होकर यह छात्र हिंदुस्तान पहुंचे लेकिन मन में एक सवाल था कि जब हिंदुस्तान पहुंचेंगे तो आखिर इनके भविष्य का और इनके मेडिकल की पढ़ाई का क्या होगा.
डॉक्टर बनने की उम्मीद लेकर इन छात्रों ने महीनों का इंतजार किया और भारत सरकार से लेकर न्यायपालिका तक का दरवाजा खटखटाया. राजनीतिक गलियारों में सड़क से लेकर संसद तक चर्चा होती रही कि आखिर इन छात्रों का भविष्य अधर में ना लटके. लेकिन जब कहीं से भी इन्हें भारतीय मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन मिलने आ ट्रांसफर होने की उम्मीद नहीं मिली तो अब यह छात्र वापस यूक्रेन पहुंचने लगे हैं.
आज तक ने यूक्रेन के विन्नित्स मेडिकल कॉलेज में पढ़ रहे गोरखपुर के रहने वाले डॉ मोहन और गया के रहने वाले डॉ रवि कुमार से बातचीत की. डॉ रवि कहते हैं कि हमने महीनों तक इंतजार किया लेकिन भारत सरकार की ओर से कोई जवाब नहीं मिल रहा था कि आखिर हमारी पढ़ाई आगे कैसे होगी. साथ ही नेशनल मेडिकल काउंसिल भी हमें ट्रांसफर या एडमिशन आगे नहीं देना चाहता था. ऊपर से भारतीय प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में पढ़ने के लिए हमारे पास पैसे नहीं हैं क्योंकि हम गरीब परिवारों से आते हैं.
डॉ मोहन बताते हैं कि आज भी यूनिवर्सिटी के बाहर कई बार एयर सायरन रेड बजती है और हालात के चलते खाने पीने की चीजें कई गुना महंगी हो गई हैं, लेकिन भविष्य की चिंता है इसलिए हम यहां पहुंचे हैं.
डॉ रवि बताते हैं कि अकेले विनीतसिया में लगभग 300 से ज्यादा छात्र पहुंचे हैं और यही संख्या पूरे यूक्रेन के अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों को मिला दी जाए तो लगभग 1500 हो जाते हैं. इन दोनों छात्रों का अनुमान है कि लगभग 1500 भारतीय छात्र फिर से यूक्रेन पहुंच चुके हैं और अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे हैं. डॉ मोहन बताते हैं कि इनके पास यूक्रेन का वीजा था इसीलिए मॉलडोव का ट्रांजिट वीजा लेकर यूक्रेन पहुंच चुके हैं और अब अपनी क्लास अटेंड कर रहे हैं. डॉ रवि कहते हैं कि घर वाले परेशान होते हैं, हालात खराब हैं लेकिन हम करें तो करें क्या आखिर भविष्य का सवाल है.
इस बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि हालात को देखते हुए हो जल्दी से जल्दी यूक्रेन से चले जाएं. इन दोनों छात्रों ने आजतक से बातचीत करते हुए कहा है कि अब किसी भी हाल में हिंदुस्तान तब तक नहीं लौटेंगे जब तक हाथों में डॉक्टर की डिग्री ना हो या फिर भारत सरकार कोई सकारात्मक कदम ना उठाए.

ईरान के संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गलीबाफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अमेरिका-ईरान वार्ता का दावा फर्जी बताया. उनका कहना है कि यह वित्तीय और तेल बाजार को प्रभावित करने और अमेरिका-इजरायल की रणनीतिक विफलताओं से ध्यान हटाने के लिए फैलाया गया. ईरान ने किसी भी वार्ता की पुष्टि से इनकार किया.

वेस्ट एशिया में छिड़े युद्ध में आज अमेरिका की तरफ से ऐसे संकेत आए हैं कि जैसे अमेरिका ईरान के सामने थोड़ा झुका हो. अमेरिका ने ईरान के एनर्जी और पावर प्लांट पर हमलों को फिलहाल टाल दिया है. लेकिन सवाल है कि क्यों? अमेरिका और इजरायल का गठबंधन युद्ध के 24 दिनों के बाद भी ईरान को पूरी तरह से झुका नहीं पाया है. शुरुआत में भले ही अमेरिका इजरायल को कामयाबी मिली हो. लेकिन अब तो ऐसा लग रहा है कि जैसे ईरान ने अपने ताकतवर बम युद्ध के इस हिस्से के लिए बचाकर रखे हों. इजरायल के न्यूक्लियर प्लांट तक ईरान के बम गिर रहे हैं. इजरायल का वर्ल्ड क्लास एयर डिफेंस सिस्टम फेल क्यों हो गया.

युद्ध के 24वें दिन आज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चौंकाने वाला बड़ा ऐलान किया. ट्रंप ने कहा कि बीते 2 दिनों से हो रही बातचीत के बाद मैंने ईरानी पावर प्लांट्स पर 5 दिनों के लिए हमले करना रोक दिया है. गौरतलब है कि भारतीय समय से आज रात ही ईरानी पावर प्लांट्स पर हमला करने की ट्रंप की डेडलाइन पूरी हो रही थी. सवाल ये है कि क्या ट्रंप ने अचानक यू टर्न लिया है? अगर ईरान के साथ बीते 2 दिनों से बातचीत हो रही थी तो लगभग 2 दिनों पहले उन्होंने अल्टीमेटम क्यों दिया था? क्यों उन्होंने शक्ति से शांति की बात की थी? सवाल उठ रहा है कि क्या ईरान के तेवरों के आगे ट्रंप एग्जिट रूट ढूंढ रहे हैं? ट्रंप के ऐलान से क्या युद्ध रुक जाएगा? क्या ईरान और इजरायल युद्ध रोकेंगे? ईरान की मीडिया के अनुसार अमेरिका से ईरान का कोई संपर्क नहीं है.

डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर संभावित हमलों को पांच दिनों के लिए रोकने का निर्देश दिया, जिसका कारण दोनों देशों के बीच जारी सकारात्मक बातचीत बताया गया. डोनाल्ड ट्रंप का दावा है कि ईरान से पांच दिनों के भीतर डील हो सकती है. हालांकि, ईरान इन दावों को खारिज कर रहा है. इससे पहले अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खोलने को लेकर चेतावनी दी थी, जिस पर ईरान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी.

ईरान लगातार इजरायल को निशाना बना रहा है. यरुशलम में ईरान के हमले की आशंका को लेकर सायरन बजे. आनन-फानन में लोग बम शेल्टर की ओर भागे. ये सायरन ईरान से मिसाइल और ड्रोन हमलों की चेतावनी देते हैं. हमसे ले पहले कुछ मिनटों का ही समय होता है जिसमें इजरायली नागरिक अपने करीबी बम शेल्टर में तब तक शरण लेते हैं जब तक कि खतरा टल न जाए. देखें वीडियो.

ईरान ने दावा किया है कि उसकी नेवी के एयर डिफेंस ने दो अमेरिकी ड्रोन मार गिराए. ईरान की स्टेट मीडिया के मुताबिक ये दोनों सुसाइड ड्रोन कथित तौर पर अमेरिकी सेना के थे. ईरान की सेना के मुताबिक ड्रोन का पता लगाया गया, उसे ट्रैक किया गया और इससे पहले कि वो बंदर अब्बास नौसैनिक बेस को निशाना बनाते, उन्हें मार गिराया गया. देखें वीडियो.

ईरान-इजरायल युद्ध आज अपने 24वें दिन में प्रवेश कर चुका है, लेकिन शांति की कोई गुंजाइश दिखने के बजाय यह संघर्ष अब एक विनाशकारी मोड़ ले चुका है. ईरान द्वारा इजरायल के अराद और डिमोना शहरों पर किए गए भीषण मिसाइल हमलों से दुनिया हैरान है. ये शहर रणनीतिक रूप से अत्यंत संवेदनशील हैं, इसलिए अब यह जंग सीधे तौर पर परमाणु ठिकानों की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई है. युद्ध का सबसे घातक असर ऊर्जा आपूर्ति पर पड़ा है.






