
सेशन 2021-22 में 40 फीसदी तक कम होगा कक्षा 9वीं-10वीं का सिलेबस, इस राज्य ने की घोषणा
AajTak
Board Syllabus Reduced: संशोधित पाठ्यक्रम बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध कराया जाएगा. बोर्ड ने यह पूरा नोटिस अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया है. इसके अलावा CISCE ने भी ICSE, ISC बोर्ड परीक्षा के लिए इस वर्ष अपने सिलेबस में कटौती की है.
Board Syllabus Reduced: माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, असम (SEBA) ने शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए कक्षा 9 और 10 के सिलेबस को कम करने का फैसला किया है. SEBA ने इस साल भी देश में लागू लॉकडाउन के कारण पढ़ाई में आए व्यवधान को देखते हुए, प्रत्येक विषय के लिए कक्षा 9 और कक्षा 10 के सिलेबस में लगभग 40 प्रतिशत की कमी करने का निर्णय लिया है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












