
'सेवा में 10 कर्मचारी', BJP ने जारी किया तिहाड़ जेल में बंद सत्येंद्र जैन का एक और VIDEO
AajTak
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने सत्येंद्र जैन पर 10 कर्मचारियों से सेवा कराने का आरोप लगाया है. इससे पहले भी BJP जेल में बंद सत्येंद्र जैन के कई वीडियो जारी कर चुकी है.
दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल से एक और वीडियो सामने आया है. इस वीडियो को शेयर करते हुए बीजेपी ने सत्येंद्र जैन पर 10 कर्मचारियों से सेवा कराने का आरोप लगाया है. इससे पहले भी BJP जेल में बंद सत्येंद्र जैन के कई वीडियो जारी कर चुकी है. BJP नेता हरीश खुराना ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा,' अरविंद केजरीवाल के लाट साहब के ठाठ, जेल में 10 कर्मचारी करते है उनकी सेवा. आप भी देखिए'
अदालत तिहाड़ जेल में वीवीआईपी इलाज कराने के लिए जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन को फटकार लगा चुकी है. तिहाड़ जेल के सूत्रों के मुताबिक जैन को उनके कमरे के अंदर सभी सेवाएं प्रदान करने के लिए 10 लोगों को नियुक्त किया गया था. इनमें से 8 लोगों ने विशेष रूप से जैन की व्यक्तिगत जरूरतों का ध्यान रखा, जिसमें कमरे की सफाई, बिस्तर ठीक करना, बाहर का खाना कमरे के अंदर उपलब्ध कराना, मिनरल वाटर, फल, कपड़े आदि की व्यवस्था करना शामिल था. दो अन्य लोग पर्यवेक्षक के रूप में तैनात था. इन 10 लोगों के अलावा, जैन बलात्कार के आरोपी रिंकू से नियमित रूप से शरीर की मालिश करवा रहे थे. यह भी जांच का विषय है कि ये 10 व्यक्ति जेल के कैदी हैं या कोई बाहरी व्यक्ति जो मंत्री से मिलने की खुली छूट रखते थे. हालांकि, आजतक इस VIDEO की पुष्टि नहीं करता है.
इससे पहले बीजेपी ने सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराते हुए वीडियो शेयर किया था. वीडियो जारी करने के बाद बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा था, ' मीडिया ने जारी किया तिहाड़ का एक और वीडियो! इस बार सत्येंद्र के दरबार में जेल अधीक्षक हैं, जिन्हें अब निलम्बित कर दिया गया है! बच्ची से रेप करने वाले से मालिश और नवाबी खाने के बाद अब ये! यह आप की भ्रष्टाचार चिकित्सा है, लेकिन केजरीवाल जी इसका बचाव करते हैं! क्या वह अब सत्येंद्र जैन को बर्खास्त करेंगे?'
बीजेपी की तरफ से जारी किए गए पिछले वीडियो में सत्येंद्र जैन की सेल के अंदर कई लोगों को दिखाया गया था. उसके बाद जब जेल अधीक्षक आते हैं तो वहां मौजूद लोग, सेल से बाहर निकल जाते हैं. सीसीटीवी फुटेज सितंबर महीने का था. जेल अधिकारी अजीत कुमार को जैन को कथित वीआईपी ट्रीटमेंट के लिए निलंबित कर दिया गया.
मसाज कराते हुए वीडियो आया था सामने
दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन का जेल में मसाज कराते हुए वीडियो सामने आया था, उसके बाद से वह लगातार राजनीतिक दलों के निशाने पर हैं. हाल ही में जैन के कई वीडियो सामने आए हैं. जिनमें वह जेल की सेल में कच्ची सब्जियां और फल खाते नजर आए थे. जैन का ये वीडियो तब सामने आया जब उन्होंने अदालत की ओर इसलिए रुख किया था कि उन्हें धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, खाना नहीं दिया जा रहा है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











