
‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्टिंग से पहले आज PM की आखिरी मीटिंग, असम को मिल सकती है बड़ी सौगात
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के असम दौरे से पहले केंद्र सरकार पूर्वोत्तर के लिए पिटारा खोलने वाली है. कैबिनेट की बैठक में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे 19 हजार करोड़ की सुरंग समेत कुल 40 हजार करोड़ से ज्यादा की परियोजनाओं को मंजूरी मिल सकती है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 13 फरवरी को नए प्रधानमंत्री ऑफिस ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट होने जा रहे हैं. इस तरह शु्क्रवार से देश का पॉवर सेंटर बदल जाएगा. केंद्र सरकार शुक्रवार को साउथ ब्लॉक में होने वाली कैबिनेट की आख़िरी बैठक में कई चुनावी राज्य असम को लेकर अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंज़ूरी मिलने की संभावना है. इस दौरान, 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को मंजूरी दे सकती है.
इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनने वाली करीब 19 हजार करोड़ रुपये की सड़क-सह-रेल सुरंग का है. यह ट्विन-ट्यूब सुरंग गोहपुर को नुमालीगढ़ से जोड़ेगी, जिसमें एक ट्यूब सड़क और दूसरी रेल यातायात के लिए होगी.
इस सुरंग के बनने से यात्रा का समय साढ़े छह घंटे से घटकर मात्र 30 मिनट रह जाएगा. इसके साथ ही, सरकार पीएमओ की नई इमारत 'सेवा तीर्थ' के उद्घाटन के अवसर पर 100 रुपये का विशेष सिक्का भी जारी करेगी.
ब्रह्मपुत्र के नीचे 19 हजार करोड़ की सुरंग
असम में ब्रह्मपुत्र नदी के नीचे बनने वाली सड़क-रेल सुरंग सामरिक दृष्टि से बेहद अहम है. इसकी डीपीआर को पहले ही अंतर-मंत्रालयी समिति की हरी झंडी मिल चुकी है. यह प्रोजेक्ट अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर जैसे राज्यों के साथ आवागमन को बेहतर बनाएगी. रक्षा तैयारियों और आपदा प्रबंधन के लिहाज से भी इस संरचना को रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह पूर्वोत्तर की कनेक्टिविटी में क्रांतिकारी बदलाव लाएगी.
यह भी पढ़ें: नए 'पावर सेंटर' सेवा तीर्थ-कर्तव्य भवन की डिजाइन में क्या है खास? साउथ-नॉर्थ ब्लॉक से कितना अलग

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







