
सेल: iPhone 12 पर ऐसे उठाएं 12 हजार रुपये तक की छूट का फायदा
AajTak
Flipkart पर मोबाइल्स बोनांजा सेल जारी है. इस सेल की शुरुआत 7 अप्रैल को हुई थी और ये 11 अप्रैल तक जारी रहेगी. इसमें ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं.
Flipkart पर मोबाइल्स बोनांजा सेल जारी है. इस सेल की शुरुआत 7 अप्रैल को हुई थी और ये 11 अप्रैल तक जारी रहेगी. इसमें ढेरों स्मार्टफोन्स पर डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. इसी सेल में एक अच्छी डील iPhone 12 पर दी जा रही है. आइए जानते हैं इसके बारे में. Apple की ऑफिशियल वेबसाइट पर iPhone 12 के 64B वेरिएंट को 79,900 रुपये में लिस्ट किया गया है. हालांकि, फ्लिपकार्ट पर ग्राहक इसे 12 हजार रुपये तक के डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. Counterpoint रिसर्च के मुताबिक, iPhone 12 इस साल जनवरी का बेस्ट सेलिंग स्मार्टफोन भी है. iPhone 12 को भारत में पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किया गया था. इसे फ्लिकार्ट के जरिए लिमिटेड पीरियड डील में 67,900 रुपये में खरीदा जा सकता है. फ्लिपकार्ट पर 11 अप्रैल तक iPhone 12 64GB की बिक्री 73,900 रुपये में होगी. साथ ही ग्राहक HDFC बैंक क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के जरिए 6,000 रुपये का डिस्काउंट भी प्राप्त कर सकते हैं.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












