
सेल: 9,450 रुपये में ऐसे खरीदें Realme का 50MP कैमरे वाला ये नया फोन
AajTak
फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल का आज आखिरी दिन है. सेल में ढेरों प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. एक ऐसी ही अच्छी डील Realme के बजट स्मार्टफोन पर भी दी जा रही है.
फ्लिपकार्ट की बिग दिवाली सेल का आज आखिरी दिन है. सेल में ढेरों प्रोडक्ट्स पर बेहतरीन डील्स और डिस्काउंट दिए जा रहे हैं. एक ऐसी ही अच्छी डील Realme के बजट स्मार्टफोन पर भी दी जा रही है. ये फोन 6,000mAh की बैटरी और 50MP AI ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है. आइए जानते हैं इस डील के बारे में विस्तार से.
दरअसल, हम यहां बात कर रहे हैं Realme Narzo 50A की. इस बजट फोन पर फ्लिपकार्ट पर अच्छी डील दी जा रही है. भारत में इस स्मार्टफोन के 4GB + 64GB वेरिएंट को 11,499 रुपये में और 4GB + 128GB वेरिएंट को 12,499 रुपये में लॉन्च किया गया था. कंपनी की वेबसाइट पर ये फोन इसी कीमत पर उपलब्ध है.
हालांकि, फ्लिपकार्ट से 4GB + 64GB वेरिएंट को 10,499 रुपये में और 4GB + 128GB वेरिएंट को 10,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. साथ ही ग्राहकों SBI क्रेडिट कार्ड/ EMI ट्रांजैक्शन से इसे खरीदने पर 1,049 रुपये का डिस्काउंट भी मिल जाएगा. ऐसे में इस डिस्काउंट के बाद फोन की शुरुआती प्रभावी कीमत 9,450 रुपये हो जाएगी. ये फोन ऑक्सीजन ब्लू और ऑक्सीजन ग्रीन कलर ऑप्शन में आता है. ध्यान रहे ट्रांजैक्शन्स 3 नवंबर को ही होना जरूरी है.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












