
सेल्फी वाली मौत से सुपारी मर्डर तक: सोनम ने यूं बनाया था राजा रघुवंशी को मारने का पूरा प्लान, खौफनाक थी साजिश
AajTak
मेघालय हनीमून ट्रिप पर गई सोनम रघुवंशी ने पति राजा की हत्या को 'सेल्फी मौत' जैसा हादसा दिखाने की साजिश रची थी. जानिए कैसे सेल्फी से शुरू हुआ प्लान, सुपारी किलर्स तक पहुंचा और अब जेल में पहुंची कातिल बीवी सोनम.
Raja Raghuwanshi Murder Case: सोनम रघुवंशी अपने नए नवेले पति राजा का कत्ल नहीं करना चाहती थी, बल्कि वो उसे एक सेल्फी मौत देना चाहती थी. सेल्फी मौत मतलब जो सिर्फ हादसा नजर आए. प्लान के तहत राजा को किसी ऊंचाई वाली जगह से खाई में धक्का दिया जाना था. ताकि खाई में गिरकर उसकी मौत हो जाए. लेकिन 22 मई को मौसम खराब होने की वजह से ये प्लान फेल हो गया. इसके बाद राजा की मौत की तारीख 23 मई रखी गई और इस बार ये काम अंजाम दिया सुपारी किलर्स ने.
राजा रघुवंशी मर्डर केस में एक ऐसा लम्हा भी आया, जब हर कोई उस लम्हे को देखकर देखता ही रह गया. अजीब मंजर था वो, जो किसी का भी दिल छलनी कर जाए. कायदे से उस मंजर देखकर कहा जा सकता है कि मर चुकी इंसानियत का एक हिस्सा अब भी जिंदा है. उस लम्हे में एक मां थी जो अपने जवान बेटे को खो चुकी है और एक भाई था. वो भाई जिसकी बहन ने उस मां की गोद सूनी कर दी. यानि एक फ्रेम में वो मां भी थी, जिसके बेटे का कत्ल हुआ और वो भाई भी जिसकी बहन ने कत्ल किया है. ये लम्हा इसलिए सबसे जुदा और खास था, क्योंकि इसमें दोनों ही एक दूसरे के गले लगकर जारो-कतार रो रहे थे.
सलाम है इस भाई के जज्बे को और उसकी हिम्मत को. ये जानते हुए भी कि जिस सोनम का वो भाई है, जिस सोनम ने अपने हाथों से अपना सुहाग और इस घर का चराग बुझाया, जो पूरा घर सोनम और सोनम के परिवार वालों को नफरत और गुस्से की निगाहों से देख रहा है. सोनम का वही भाई खुद चलकर राजा रघुवंशी के घर जाता है. राजा की मां से मिलता है और फिर कैमरे की तरफ देखकर कहता है कि वो खुद अपनी बहन यानी सोनम को सजा दिलवाएगा.
9 जून को सोनम का भाई गोविंद खुद राजा रघवुंशी के घर पहुंचा था. 8 जून तक जिस सोनम की तलाश में खुद राजा का परिवार और रिश्तेदार दिन रात एक किए हुए थे, जिसके जिंदा और सुरक्षित लौट आने के लिए दुआए मांग रहे थे, जैसे ही उन्हें सोनम की सच्चाई पता चली उसकी तस्वीरें फाड़कर उसे आग लगा दी. राजा के घरवालों की सोनम को लेकर इस नफरत और गुस्से को जानते हुए भी सोनम का भाई गोविंद बुधवार सुबह अपनी बहन के ससुराल पहुंचता है. उनसे माफी मांगता है और फिर राजा की मां के गले मिलकर खूब रोता है.
राजा के घरवालों और भाइयों को भी इस बात का अहसास है कि गोविंद एक अच्छा भाई है. जिसे अपनी बहन की साजिश के बारे में कुछ पता नहीं था. ये वही गोविंद था जो राजा के भाई के साथ मिलकर राजा और सोनम की तलाश में मेघालय में भटकता रहा था. ये वही गोविंद था, जिसे 9 जून की रात 2 बजे सोनम ने खुद के जिंदा होने की बात बताने के लिए फोन किया था.
सोचिए इस भाई पर क्या गुजर रही होगी जब वो अपनी बहन के गुनाहों का बोझ उठाए उस घर में दाखिल हुआ होगा. बिना किसी जुर्म के खुद किसी मुजरिम सा महसूस कर रहा होगा. और उधर इसकी वो बहन सोनम है जिसने राजा के नाम का सिंदूर मांग में भरने से पहले ही उस सिंदूर को अपने हाथों से उजाड़ देने का फैसला कर चुकी थी. सोनम शादी से पहले ही ये तय कर चुकी थी कि किसी भी कीमत पर राजा को मारना ही है. राजा के कत्ल के लिए सोनम ने जो साजिश रची थी उस साजिश का पूरा खुलासा उसके प्रेमी राज कुशवाहा और तीनों सुपारी किलर ने इंदौर पुलिस के सामने कर दिया है.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







