
सेल्फी ले रहे फैन को Salman Khan की फटकार, एक्टर बोले 'नाचना बंद कर'
AajTak
वीडियो में सलमान पैपराजी के सामने पोज देते नजर आ रहे हैं. इसी बीच एक फैन अपने फोन में सलमान के साथ सेल्फी लेने के लिए उतावला दिखाई देता है. सलमान के मना करने के बाद भी वह फैन एक्टर के और करीब जाकर सेल्फी लेने की कोशिश करता है.
सलमान खान की दरियादिली से सभी वाकिफ हैं, पर उनका सख्त मिजाज भी किसी से छिपा नहीं है. पर्दे पर कूल दिखने वाले भाईजान कभी कभी पब्लिक के सामने अपने गुस्से को जाहिर करने से भी नहीं पीछे हटते हैं. सलमान को कुछ मौकों पर फैंस की बदतमीजी पर उनकी क्लास लगाते देखा जा चुका है. हाल ही में उन्होंने सेल्फी लेने की कोशिश कर रहे एक फैन को फटकार लगा दी. उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

'खून से लथपथ-गुस्सैल मर्द का रोल नहीं करना', बोले आमिर खान के भांजे, रणवीर की 'धुरंधर-2' पर कसा तंज?
रणवीर सिंह की धुरंधर 2 एक तरफ जहां झंडे गाड़ रही है, वहीं इसी बीच इमरान खान के एक बयान ने नई बहस शुरू कर दी है. उन्होंने फिल्मों में दिखाए जाने वाले वॉयलेंस, खून-खराबे की निंदा की है.

कौन हैं सिंगर बादशाह की EX पत्नी? 9 साल की बेटी संग विदेश में बसीं, शोबिज की चकाचौंध से रहती हैं दूर
सिंगर बादशाह ने तलाक के करीब 6 साल बाद दूसरी शादी करके घर बसा लिया है. मगर लोग उनकी पहली पत्नी के बारे में जानने को बेताब हैं. चलिए जानते हैं कि बादशाह की एक्स वाइफ कौन हैं और दोनों का तलाक आखिर क्यों हुआ था.

'धुरंधर' रणवीर का तूफान! 4 महीने में दूसरी बार रणबीर की एनिमल को पछाड़ा, सिर्फ 6 दिन में 900 करोड़ पार
धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा. फिल्म ने छठे दिन ही 900 करोड़ वर्ल्डवाइड कलेक्शन का नया कारनामा किया है. इसने गदर 2 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए बॉलीवुड का सबसे बड़ा मंगलवार दर्ज किया. अब धुरंधर 2 बॉलीवुड की टॉप 5 फिल्मों में शामिल हो चुकी है.










