
सेमीकंडक्टर की कमी ने किया मजबूर, Skoda ने Kushaq से हटाया ये फीचर
AajTak
ऑटोमोटिव इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल आउटसाइड रीयर व्यू मिरर (ORVM) वाहनों में लगने वाला एक मिरर होता है. इससे ड्राइवर को गाड़ी की बैकलाइट की मदद से पीछे देखने में मदद मिलती है.
Skoda Auto India ने अपनी मिड-रेंज SUV Kushaq के फीचर्स में हाल में थोड़ा फेरबदल किया है. Kushaq भारत में कंपनी के सबसे नए मॉडल में से एक है. इस मिड-रेंज SUV के लेटेस्ट ब्रोशर के मुताबिक Kushaq अब बिना ऑटो-फोल्डिंग ORVMs के आएगी. यह बदलाव सभी वैरिएंट्स में देखने को मिलेगा.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












