
'सेना हर पूजा स्थल का सम्मान करती है...', पाकिस्तान को सेक्युलरिज्म का पाठ पढ़ा गईं कर्नल सोफिया कुरैशी
AajTak
सीजफायर की घोषणा के बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी पाकिस्तान को सेक्युलरिज्म का पाठ भी पढ़ा गईं. इस ब्रीफिंग में उन्होंने पाकिस्तान के झूठे दावों और दुष्प्रचार को तथ्यों के साथ खारिज किया. कर्नल कुरैशी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों और सोशल मीडिया के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने के झूठे दावे किए हैं.
पिछले 4 दिनों से भारत और पाकिस्तान के बीच जो युद्ध चल रहा था, उसमें पाकिस्तान ने सरेंडर कर दिया है. भारत और पाकिस्तान के बीच आज शनिवार को सीजफायर हो गया. विदेश मंत्रालय की तरफ से बताया गया आज दोपहर में 3 बजकर 35 मिनट पर पाकिस्तान के DGMO ने भारत के DGMO को कॉल किया. और दोनों के बीच में ये सहमति बनी कि दोनों तरफ से मिलिट्री एक्शन पूरी तरह रुक जाएगा. ये सीजफायर जमीन, हवा और समंदर तीनों जगह लागू होगा. भारत और पाकिस्तान के बीच में शनिवार शाम 5 बजे से ये सीजफायर लागू हो गया है. इसके बाद दोनों DGMO 12 मई को 12.00 बजे फिर से बात करेंगे.
सीजफायर की घोषणा के बाद रक्षा मंत्रालय की प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई. इसमें कर्नल सोफिया कुरैशी पाकिस्तान को सेक्युलरिज्म का पाठ भी पढ़ा गईं. इस ब्रीफिंग में उन्होंने पाकिस्तान के झूठे दावों और दुष्प्रचार को तथ्यों के साथ खारिज किया. कर्नल कुरैशी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंचों और सोशल मीडिया के जरिए भारतीय सैन्य प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने के झूठे दावे किए हैं. पाकिस्तान ने यह दावा किया कि उसने भारतीय S-400 एयर डिफेंस सिस्टम और ब्रह्मोस मिसाइल बेस को निशाना बनाया है. लेकिन वास्तविकता यह है कि ये सभी सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित हैं और कार्यशील हैं.
कर्नल कुरैशी ने कहा, "हमने आज सुबह की ब्रीफिंग में तथ्यों और आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया था कि सिरसा, जम्मू, भटिंडा और नलिया के एयरफील्ड्स, साथ ही चंडीगढ़ और ब्यास में मौजूद गोला-बारूद डिपो पूरी तरह से सुरक्षित हैं."
भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र: कर्नल कुरैशी
पाकिस्तानी सेना द्वारा यह भी दावा किया गया कि भारतीय सेना ने कुछ मस्जिदों को निशाना बनाया. इस पर कर्नल कुरैशी ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है और हमारी सेना हमारे संविधान की मूल भावना 'सेक्युलरिज्म' की सच्ची प्रतिनिधि है. हमारी सेना हर धर्म और हर पूजा स्थल का पूरा सम्मान करती है. किसी भी धार्मिक स्थल को निशाना नहीं बनाया गया है."
वहीं विंग कमांडर व्योमिका सिंह ने भी ब्रीफिंग में कहा कि पाकिस्तान ने कई बार दुष्प्रचार फैलाने की कोशिश की, लेकिन सच्चाई यह है कि पाक की वायुसेना, एयर डिफेंस सिस्टम और सैन्य ढांचा बुरी तरह नष्ट हो चुका है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान की लॉजिस्टिक सप्लाई, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और रडार सिस्टम पूरी तरह से ध्वस्त कर दिए गए हैं, जिससे उनकी रक्षा और आक्रमण की क्षमताएं समाप्त हो गई हैं.

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









