
सेना में भर्ती के मुद्दे पर बोले राहुल गांधी- नौजवान देश के लिए जान देने को तैयार, लेकिन यह सरकार...
ABP News
राहुल गांधी ने सेना की भर्ती के मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि नौजवान देश के लिए जान देने को तैयार हैं, लेकिन यह निकम्मी सरकार सेना में भर्तियां करने के लिए तैयार नहीं हैं.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सेना की भर्ती के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार को घेरा है. उन्होंने कहा कि नौजवान देश के लिए जान देने को तैयार हैं, लेकिन यह निकम्मी सरकार सेना में भर्तियां करने के लिए तैयार नहीं है.
राहुल ने बुधवार को ट्विटर पर कुछ नौजवानों का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'नौजवान देश के लिए जान देने को तैयार हैं, लेकिन यह निकम्मी सरकार सेना में भर्तियां करने के लिए तैयार नहीं है.' राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें कुछ युवक सेना में भर्ती की मांग कर रहे हैं. युवक कह रहे हैं कि कोई परीक्षा नहीं हो रही है. सरकार बता नहीं रही है कि वो कब परीक्षा लेगी. कारण पूछो तो कोरोना बताते हैं.

पत्नी से बदला लेने के लिए मासूम को उतारा मौत के घाट, पिता ने चीकू में जहर देकर 2 साल की बेटी को मारा
Telangana News: तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरी जिले में एक शख्स ने अपनी 2 साल की मासूम बेटी की हत्या कर दी. आरोपी पिता ने बच्ची को चीकू में चूहे मारने की दवा मिलाकर दी, जिसके चलते उसकी मौत हो गई.












