
सेना प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने उत्तराखंड के अग्रिम इलाकों का किया दौरा, कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया
AajTak
सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उत्तराखंड के गढ़वाल के अग्रिम क्षेत्रों का दौरा कर तैनात सैनिकों को सम्मानित किया. उन्होंने ज्योतिर्मठ में पहली कम्युनिटी रेडियो स्टेशन 'Ibex Tarana 88.4 FM' का उद्घाटन किया, जो स्थानीय संस्कृति और युवाओं की आवाज को बढ़ावा देगा.
सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के अग्रिम चौकियों का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने गढ़वाल के अग्रिम इलाकों में तैनात बलों की परिचालन और प्रशासनिक तत्परता की समीक्षा की. सेना प्रमुख ने सीमा सुरक्षा में लगे जवानों से संवाद किया और उनकी लगन, सहनशक्ति को सराहा. उन्होंने ऑपरेशनल तैयारियों को उच्च स्तर पर बनाए रखने और सतर्कता के महत्व पर खासतौर से जोर दिया.
दोपहर बाद, जनरल द्विवेदी ने ज्योतिर्मठ, उत्तराखंड में पहली बार स्थापित 'Ibex Tarana 88.4 FM' कम्युनिटी रेडियो स्टेशन का उद्घाटन किया. यह रेडियो स्टेशन स्थानीय लोगों के लिए जानकारी, नॉलेज शेयरिंग और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण मंच के रूप में देखा जा रहा है.
यह भी पढ़ें: 'शराब पीने हमारे पास आते थे पाकिस्तानी सेना के अफसर...', पूर्व सेना प्रमुख ने बताया सीक्रेट
Ibex Tarana रेडियो स्टेशन पर क्या बोले सेना प्रमुख?
सेना प्रमुख ने बताया कि स्टेशन से शिक्षा, पर्यावरण, मौसम, मनोरंजन, रोजगार, आपदा तैयारी, पर्यटन, स्वास्थ्य और पारंपरिक कला पर विभिन्न कार्यक्रम ब्रॉडकास्ट किए जाएंगे.
अपने उद्घाटन भाषण में सेना प्रमुख ने कहा, "Ibex Tarana सिर्फ एक रेडियो स्टेशन नहीं है, यह युवाओं की आवाज को उभारने का एक सशक्त माध्यम है. यह समुदाय को एकजुट करेगा, स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देगा और लोगों को उनकी सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का काम करेगा."

ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश बेनकाब हुई है. पाकिस्तान को लेकर खुलासा हुआ है कि वो उसने अपने एजेंट्स की मदद से भारत में सीसीटीवी लगवाए, जिनके जरिए वीडियो पाकिस्तान भेजे जा रहे थे. गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान की इस साजिश को नाकाम किया. पाकिस्तान ने इजरायल से सीख लेकर ऐसा किया. इजरायल ने तेहरान के ट्रैफिक कैमरों को हैक कर खामेनेई को लेकर अहम जानकारी जुटाई थी. देखें वीडियो.

डोनाल्ड ट्रंप ने पूरी दुनिया को कन्फ्यूज कर दिया है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप और उनके दावे हैं. वहीं दूसरी तरफ इन दावों को आंख दिखाती हकीकत. सवाल ये है कि जंग की बिसात पर ट्रंप कौन सा खेल खेल रहे हैं. जंग की शुरुआत से अबतक डोनाल्ड ट्रंप अपनी आदत के मुताबिक अपने बयान बदल रहे हैं. दुर्भाग्य ये है कि ये जंग है. पहले दिन से वो कह रहे हैं कि हम जीत रहे हैं. जंग के 25 दिन बाद हकीकत कुछ और है. लेकिन वो कह रहे हैं कि उन्होंने ईरान को खत्म कर दिया है. फिर दबाव बढ़ाने के लिए उन्होंने ईरान को 48 घंटे का अल्टीमेटम दे दिया. वहीं अचानक ये कहकर दुनिया को चौंका दिया कि 5 दिन युद्धविराम. ट्रंप की इन बातों ने बता दिया है कि उनके दिमाग में घोर कन्फ्यूजन है.

पश्चिम एशिया में बिगड़े हालातों पर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की बातचीत हुई है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर इसकी जानकारी दी. पीएम मोदी ने कहा है कि उन्हें ट्रंप का फोन आया और पश्चिम एशिया की स्थिति पर बात हुई. भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने का समर्थन करता है. देखें वीडियो.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?









