
सेना के दावे पर बोली पंजाब पुलिस, कहा- अग्निवीर अजय कुमार से जुड़ी कोई वेरिफिकेशन पेंडिंग नहीं
AajTak
आजतक से बातचीत में खन्ना की SSP अमनीत कोंडल ने कहा कि अभी तक खन्ना पुलिस के पास कोई पुलिस वैरिफिकेशन का आवेदन पेंडिंग नहीं है. उन्होंने कहा कि जब मुझे ये पता चला तो मैंने तुरंत डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय से जांच की और मुझे बताया गया कि अग्निवीर अजय कुमार के लिए कोई पुलिस वैरिफिकेशन की रिक्वेस्ट नहीं आई है, न ही उन्हें अब तक कोई कैजुअल्टी रिपोर्ट मिली है.
शहीद अग्निवीर अजय कुमार को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है, पंजाब पुलिस ने वैरिफिकेशन के बारे में सेना के दावे पर प्रतिक्रिया दी है. पुलिस ने कहा कि वैरिफिकेशन को लेकर उनके पास कोई भी रिक्वेस्ट नहीं आई है. बता दें कि शहीद अग्निवीर अजय कुमार के परिवार को मुआवजे को लेकर संसद में सवाल उठने के बाद सेना ने बयान दिया था कि अजय कुमार के परिवार को 98.39 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है, पुलिस वैरिफिकेशन के बाद करीब 67 लाख रुपये का मुआवजा और अन्य लाभ का भुगतान किया जाएगा.
हालांकि अग्निवीर अजय कुमार के परिवार ने आजतक से कहा कि उन्हें 98 लाख रुपये मिले हैं, लेकिन सेना की ओर से दावा किए गए 67 लाख रुपये अभी भी लंबित हैं. वहीं, पुलिस वैरिफिकेशन को लेकर भारतीय सेना के दावे पर खन्ना पुलिस ने प्रतिक्रिया दी है.
ये भी पढ़ेंः 'हमें सेना से 98 लाख रुपये मिले लेकिन...', अग्निवीर के पिता ने बेटे के लिए मांगा शहीद का दर्जा
वैरिफिकेशन का आवेदन नहीं मिलाः SSP अमनीत कोंडल
आजतक से बातचीत में खन्ना की SSP अमनीत कोंडल ने कहा कि अभी तक खन्ना पुलिस के पास कोई पुलिस वैरिफिकेशन का आवेदन पेंडिंग नहीं है. उन्होंने कहा कि जब मुझे ये पता चला तो मैंने तुरंत डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय से जांच की और मुझे बताया गया कि अग्निवीर अजय कुमार के लिए कोई पुलिस वैरिफिकेशन की रिक्वेस्ट नहीं आई है, न ही उन्हें अब तक कोई कैजुअल्टी रिपोर्ट मिली है. एसएसपी ने कहा कि मैं यह स्पष्ट करना चाहूंगी कि खन्ना पुलिस को पुलिस वैरिफिकेशन का कोई आवेदन नहीं मिला है, न ही कोई आवेदन पेंडिंग है.
अग्निवीर अजय कुमार पिता ने बताया, कहां से कितना पैसा मिला

इजरायल के लेबनान पर लगातार हमले जारी है, एक के बाद एक इजरायल लेबनान के कई हिस्सों पर भी,ण बमबारी कर रहीा है. बेरूत में भी इजरायल रिहायशी इलाकों को अपना निशाना बना रहा है. सेंट्रल बेरूत में इरजरायली एयरफोर्स ने एक 22 मंजिला इमारत को टारगेट किया, जिसके बाद बिल्डिंग पूरी तरह सेढह गई. इस हमले में अबतक 6 लोगों की मौत हो चुकी है.

राज्यसभा और लोकसभा, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही चल रही है. राज्यसभा में आज कार्यकाल पूरा कर रहे सदस्यों को विदाई दी जा रही है. इस मौके पर प्रधानमंत्री ने सदन को संबोधित किया तो मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी भाषण दिया. इस दौरान खड़गे ने कहा कि विदा होने वाले सदस्यों में बहुत से फिर सदन में लौटेंगे. सुनिए भाषण.

अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देश में रह रहे भारतीय मुस्लिम जंग के साये में ईद मनाने के लिए मजबूर है. इस बार घर और परिवार के साथ ईद मनाने के अरमानों पर पानी फिर गया है, युद्ध के चलते फ्लाइट कैंसिल हो रही है तो एयर टिकट महंगा है और नौकरी खोने का भी खतरा भी सता रहा है, जिसके चलते परदेस में ही ईद मनाने को बेबस हैं.

तेलंगाना के जगित्याल जिले में जहां एक गर्भवती यूट्यूबर की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई. मामले में पति को मुख्य आरोपी बनाते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवती के परिवार ने दहेज उत्पीड़न के भी आरोप लगाए हैं. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और अन्य आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है.









