
सेक्स स्कैंडल के खुलासे से उम्रकैद की सजा तक... तारीख-दर-तारीख जानिए प्रज्वल रेवन्ना केस में कब-क्या हुआ
AajTak
Prajwal Revanna Sex Scandal Case: कर्नाटक की राजनीति को हिला देने वाला सेक्स स्कैंडल आखिरकार अपने अंजाम तक पहुंच चुका है. हासन से पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को स्पेशल एनआईए कोर्ट ने घरेलू सहायिका से बलात्कार का दोषी मानते हुए दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है.
कर्नाटक की राजनीति को हिला देने वाला सेक्स स्कैंडल आखिरकार अपने अंजाम तक पहुंच चुका है. हासन से पूर्व सांसद और जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना को स्पेशल एनआईए कोर्ट ने घरेलू सहायिका से बलात्कार का दोषी मानते हुए दोहरी उम्रकैद की सजा सुनाई है. इसके अलावा अदालत ने उन पर 11 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है, जो पीड़िता को मुआवजे के तौर पर मिलेगा.
इस मामले की शुरुआत अप्रैल 2024 में तब हुई, जब सोशल मीडिया पर एक अश्लील वीडियो वायरल हुआ. वीडियो में प्रज्वल रेवन्ना को एक महिला के साथ यौन शोषण करते हुए देखा गया. पीड़िता रेवन्ना परिवार के घर में नौकरानी थी. उसने पुलिस को बताया कि उसके साथ दो अलग-अलग जगहों पर बलात्कार हुआ. पहली बार फार्महाउस में और दूसरी बार बेंगलुरु के बसवनगुडी स्थित घर में.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने एक एसआईटी का गठन किया था. एसआईटी ने प्रज्वल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया था. महीनों की पड़ताल के बाद करीब 2000 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी. एनआईए कोर्ट ने तमाम सबूतों, पीड़िता के बयान और फोरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर प्रज्वल रेवन्ना को दोषी ठहराया.
प्रज्वल रेवन्ना केस की टाइमलाइन...
अप्रैल 2024: लोकसभा चुनाव के दौरान अचानक प्रज्वल रेवन्ना का कथित सेक्स वीडियो सामने आया. पेन ड्राइव में मिले दर्जनों वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही हड़कंप मच गया. रेवन्ना ने इसे विपक्ष की चाल बताते हुए कहा कि चुनाव बिगाड़ने के लिए झूठ फैलाया जा रहा है.
20 अप्रैल, 2024: प्रज्वल रेवन्ना के चुनाव एजेंट ने एफआईआर दर्ज कराई. आरोप था कि विरोधी पार्टियां उनकी छवि खराब करने के लिए वीडियो फैला रही हैं.

आज दस तक में ईरान के उस सीक्रेट हथियार को डिकोड करेंगे, जिससे IRGC ने दुनिया के सबसे एडवांस और ताकतवर लड़ाकू विमान F-35 को गिराया है।आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान का वो कौन सा हथियार है, जिसने एफ-35 जैसे फाइटर का शिकार किया है।क्या ये वही सीक्रेट हथियार है, जिसकी इस्तेमाल की धमकी चंद दिन पहले ईरान ने दी थी, क्या है ईरान के सीक्रेट हथियार का सच? देखें दस्तक.

ईरान वॉर ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया है. दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश भारत भी इस असर से अछूता नहीं है. भारत में इस जंग का कई मोर्चों पर असर पड़ा है. भारत में लोगों की सुबह सुबह की जरूरत चाय 5 रुपये तक महंगी हो गई है. इसकी वजह सिलेंडर की किल्लत है. इसके अलावा खाद, प्लास्टिक इंडस्ट्री पर भी सीधा असर पड़ा है.

दिल्ली के पालम अग्निकांड पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. AAP नेता सौरभ भारद्वाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और आरोप लगाया कि सिस्टम ने जानबूझकर लोगों को नहीं बचाया और मरने के लिए छोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हम बीजेपी की गीदड़भभकियों से डरने वाले नहीं हैं. इस दौरान सौरभ भारद्वाज ने अर्थी और कफन भी मंगवाया. देखें वीडियो.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.






