
सेक्स स्कैंडल केस: SIT ने प्रज्वल रेवन्ना और उसके पिता को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा, जानिए क्या हैं आरोप और जुर्म की धाराएं?
AajTak
सेक्स स्कैंडल केस में फंसे प्रज्वल रेवन्ना और उनके विधायक पिता एचडी रेवन्ना को एसआईटी ने पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया है. पिता-पुत्र को जल्द ही एसआईटी के सामने पेश होने के लिए कहा गया है. रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के आधार पर रविवार को हासन जिले के होलेनरसिपुरा पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी.
पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना (67 साल) और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना (33 साल) की सेक्स स्कैंडल केस में मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनकी मेड (घरेलू सहायिका) की शिकायत पर दोनों के खिलाफ यौन शोषण के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है. अब विशेष जांच दल (SIT) ने केस की जांच के सिलसिले में दोनों आरोपियों को नोटिस भेजा है और पूछताछ के लिए बुलाया है. इससे पहले जद-एस ने प्रज्वल को पार्टी से सस्पेंड कर दिया है और वो FIR से पहले ही विदेश भाग गया है.
प्रज्वल लगातार दूसरी बार हासन सीट से जद(एस)-बीजेपी अलायंस का उम्मीदवार था. यहां दूसरे चरण में वोटिंग हो गई है. उसके बाद प्रज्वल जर्मनी चला गया है. बताते हैं कि वोटिंग से ठीक दो दिन पहले ही प्रज्वल के कथित यौन शोषण के वीडियो वायरल हुए थे. कर्नाटक राज्य महिला आयोग की सिफारिश पर मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जांच के लिए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए थे. 28 अप्रैल को हासन क्षेत्र के होलेनरासीपुर थाने में घर में पहले काम कर चुकी महिला ने प्रज्वल और उनके विधायक पिता एचडी रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण किए जाने की एफआईआर दर्ज करवाई थी. एडीजीपी बीके सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जांच में जुट गई है. फिलहाल, एसआईटी जांच में यह साफ हो सकेगा कि कितने वीडियो हैं और ये कब-कब बनाए गए हैं.
'रेवन्ना के 2500 से ज्यादा वीडियो सामने आए'
प्रज्वल रेवन्ना के अब तक अलग-अलग लड़कियों के साथ 2500 से ज्यादा अश्लील वीडियो क्लिप की जानकारी सामने आ चुकी है. जांच एजेंसी को एक पेन ड्राइव मिली है, जिसमें रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो हैं.
यह भी पढ़ें: एक पेन ड्राइव, 2976 वीडियो और बेशर्मी का खेल... जिस सेक्स स्कैंडल में फंसे हैं पूर्व पीएम के पोते रेवन्ना उसकी हर एक डिटेल
'बहाने से कमरे में बुलाते थे और...'

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









