
सेक्स से पहले की ये आदत कर रही बेडरूम लाइफ तबाह, ऐसे पाएं निजात
AajTak
परफॉर्मेंस एंग्जाइटी एक ऐसी समस्या है जो सेक्स को लाइफ को खराब करने का काम करती है. बहुत ज्यादा मानसिक तनाव, डर और चिंता की वजह से कई लोग सेक्स को एन्जॉय नहीं कर पाते हैं. एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि परफॉर्मेंस एंग्जाइटी आखिर क्या होती है और इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है.
परफॉर्मेंस एंग्जाइटी एक ऐसी समस्या है जो सेक्स लाइफ को खराब करने का काम करती है. बहुत ज्यादा मानसिक तनाव, डर और चिंता की वजह से कई लोग सेक्स को एन्जॉय नहीं कर पाते हैं. एक्सपर्ट्स से जानते हैं कि परफॉर्मेंस एंग्जाइटी आखिर क्या होती है और इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जा सकता है. कैलिफोर्निया के सेक्स थेरेपिस्ट जीन पप्पलार्डो ने सीएनएन को बताया, 'एंग्जाइटी की वजह से सेक्स के दौरान शरीर उत्तेजित नहीं हो पाता है. सेक्स और इंटीमेसी की चिंता जब बहुत ज्यादा हो जाती है तो ये परफॉर्मेंस एंग्जाइटी बन जाती है.' हालांकि ये चिंताएं आपकी रोजमर्रा की किसी आदत से भी जुड़ी हो सकती हैं जिसका असर सेक्स लाइफ पर पड़ता है. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि ऐसे कई कारण हैं जिनकी वजह से आप सेक्स के बारे में या उस दौरान परेशान हो सकते हैं लेकिन इसकी मुख्य वजह ये है कि लोग सेक्स के दौरान अपने परफॉर्मेंस के बारे में बहुत ज्यादा सोच लेते हैं. जैसे कि सेक्स से पहले बहुत लोगों के दिमाग में चलता है कि वो जैसा सोच रहे हैं, क्या बेड पर वो ऐसा ही परफार्मेंस कर पाएंगे या फिर क्या वो अपने पार्टनर को यौन रुप से संतुष्ट कर पाएंगे, या पार्टनर के सामने मेरी बॉडी कैसी दिखेगी, जैसी बातें. इन काल्पनिक खयालों की वजह से वो उस पल का वास्तविक आनंद नहीं ले पाते हैं.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











