
सेक्स वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस ने गोली मारकर 3 लोगों की जान ली?
AajTak
दो पुरुषों और दो महिलाओं के रोमांस का वीडियो वायरल हो गया. इसके बाद उन लोगों की गिरफ्तारी के आदेश दे दिए गए. लेकिन फिर उन लोगों के गायब होने की खबर मिली.
रूस के नियंत्रण वाले चेचन्या में एक सेक्स वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी. ये लोग वीडियो में कथित तौर पर दिखाई दिए थे. हालांकि, वीडियो में शामिल एक महिला को छोड़ दिया गया. Radio Free Europe ने स्थानीय रिपोर्ट्स के आधार पर ये दावा किया है.
रेडियो फ्री यूरोप, अमेरिकी सरकार के फंड से चलने वाली संस्था है. बताया जा रहा है कि दो पुरुषों और दो महिलाओं के एक वायरल वीडियो की वजह से चेचन्या के पुलिस अधिकारियों में नाराजगी थी. वीडियो में दिखे लोगों को मध्य-अप्रैल में लॉ एनफोर्समेंट ने गिरफ्तार करने का आदेश दिया था. फिर वे लोग कैपिटल सिटी ग्रोजनी से गायब हो गए.
बताया जा रहा है कि वीडियो में दिखी एक महिला को छोड़ दिया गया था क्योंकि वह चेचन्या की नहीं थी, लेकिन रेडियो फ्री यूरोप ने दावा किया है उन्हें वहां एक पुलिस ऑफिसर ने बताया है कि बाकी के तीन लोगों की हत्या कर Dyshne-Vedeno नाम के एक गांव के कब्रगाह में दफना दिया गया है.
स्थानीय लोगों ने भी इस बात की पुष्टि की है कि जिले में तीन नई कब्र दिखी हैं, और वे सभी अनमार्कड हैं. लेकिन अधिकारियों ने इन आरोपों को खंडन किया है. वहीं चेचन्या के मिनिस्ट्री ऑफ इंटरनल अफेयर्स के प्रेस सर्विस ने गायब लोगों के बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया है.
चेचन्या में ऐसी घटनाओं के पीछे रूसी मिलिट्री के लेफ्टिनेंट जनरल और क्रूर नेता रमजान कादिरोव का हाथ माना जाता है. देश में LGBT community को टॉर्चर करने का भी आरोप लगता आया है. वे लोग gay लोगों को ढूंढ कर निकालते थे, मानवाधिकार ग्रुप्स की मानें तो इसके बाद उनकी हत्या कर दी जाती थी.

जेल में बंद इमरान खान को लेकर पाकिस्तान सरकार ने बड़ा खुलासा किया है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के एक सहयोगी ने कहा है कि इमरान खान को दो बार डील पेशकश की गई. लेकिन इमरान ने इस डील को स्वीकार करने से इनकार कर दिया. नवाज शरीफ के करीबी रहे राणा सनाउल्लाह ने कहा कि पाकिस्तान सरकार इस समस्या का राजनीतिक समाधान चाहती है.

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.








