
सेक्स वर्कर जो बनी 80 हजार समुद्री डाकुओं की सरदार, सरकार की तरह वसूलती थी टैक्स
AajTak
समुद्री डाकुओं के बारे में सोचें तो केवल पुरुषों के चेहरे जहन में आते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा समुद्री डाकू कोई पुरुष नहीं बल्कि एक महिला थी. यहां हम आपको चीन की उस वैश्या के बारे में बता रहे हैं जिसने सालों समुद्र पर राज किया.
दुनिया में सबसे शक्तिशाली समुद्री डाकू कौन हुआ? इसके जवाब में लॉन्ग जॉन सिल्वर या ब्लैक बियर्ड का नाम ही ध्यान में आता है. लेकिन सच तो यह है कि दुनिया में सबसे ताकतवर समुद्री लुटेरा कोई पुरुष नहीं बल्कि एक महिला थी. उसका नाम सुनकर ही दक्षिण चीन सागर में व्यापार और सफर करने वाले खौफ खाते थे.
1800 से अधिक जहाज और 80 हजार लुटेरों पर राज
इस समुद्री डाकू का नाम था झेंग यी साओ (1775-1844) जिसे "चिंग शिह" के नाम से भी जाना जाता है. साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 1800 से अधिक लुटेरे जहाज और 80 हजार लुटेरों पर राज करने वाली चिंग दुनिया की सबसे शक्तिशाली समुद्री डाकू हुई. वहीं इसकी तुलना में ब्लैक वीयर्ड के पास केवल 4 जहाज और 300 लुटेरे थे.
जन्म से ही गरीबी ने वैश्यैवृति में ढकेल दिया
चिंग शिह का जन्म 1775 में दक्षिणपूर्व चीन के गुआंग्डोंग प्रांत के गरीबी से जूझ रहे समाज में शिह यांग के रूप में हुआ था. चिंग जवान हुई तो परिवार की जरूरतों और गरीबी ने उसे वैश्यैवृति में ढकेल दिया. वह कैंटोनीज बंदरगाह शहर में एक Floating Brothel (तैरते वेश्यालय) में काम करती थी, जिसे फ्लावर बोट भी कहा जाता था. बतौर सेक्स वर्कर अपनी सुंदरता, व्यवहार और तेजी के चलते वह जल्दी ही इलाके में प्रसिद्ध हो गईं. उसने शाही दरबारियों, सैन्य कमांडरों और अमीर व्यापारियों जैसे कई हाई-प्रोफाइल कस्टमर्स को आकर्षित किया.
चिंग को दिल दे बैठा कुख्यात समुद्री डाकू

ब्रिटेन में शाही परिवार के सदस्य और प्रिंस चार्ल्स के भाई एंड्र्यू माउंटबेटन-विंडसर को गिरफ्तार कर लिया गया है. डेली टेलीग्राफ की रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश पुलिस पूर्वी इंग्लैंड स्थित एंड्र्यू के घर पर पहुंची. सैंड्रिंघम एस्टेट के वुड फार्म के आसपास छह बिना नंबर वाली पुलिस कारें और आठ सादे कपड़ों में अधिकारी देखे गए. थेम्स वैली पुलिस फरवरी में उन आरोपों की जांच कर रही थी जिनमें दावा किया गया था कि माउंटबेटन-विंडसर ने दिवंगत यौन अपराधी जेफरी एपस्टीन को सरकारी दस्तावेज दिए थे.

पाकिस्तान एक बार फिर से अफगानिस्तान पर हमले का बहाना ढूंढ़ रहा है. PAK ने अफगानिस्तान को कूटनीतिक मैसेज देते हुए खुलेआम कहा है कि उसे TTP या दूसरे किसी भी ग्रुप को जवाब देने और उसे खत्म करने का अधिकार है. पाकिस्तान ने इस कूटनीतिक भाषा के लिए सोमवार को हुए हमले को आधार बनाया है, जब उसके 11 सैनिक मर गए थे.

तारिक रहमान के नेतृत्व वाली नई बीएनपी सरकार ने घोषणा की है कि बांग्लादेश सभी देशों, खासकर पड़ोसियों के साथ संप्रभु समानता और पारस्परिक लाभ के आधार पर संबंध रखेगा. विदेश मंत्री खलीलुर रहमान ने 'बांग्लादेश फर्स्ट' को विदेश नीति का केंद्रीय सिद्धांत बताया और द्विपक्षीय रिश्तों की व्यापक समीक्षा के संकेत दिए.

ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव चरम पर पहुंच गया है और मिडिल ईस्ट में किसी भी समय युद्ध शुरू होने का खतरा बढ़ गया है. विशेषज्ञों का कहना है कि यह संघर्ष कई हफ्तों तक चल सकता है. इस स्थिति को देखते हुए ईरान ने अपने सबसे संवेदनशील सैन्य और परमाणु ठिकानों को सुरक्षित रखने के लिए बड़े पैमाने पर किलाबंदी शुरू कर दी है. जिसका खुलासा सैटेलाइट तस्वीरों से खुलासा हुआ है.









