
सेक्स, ड्रग्स, ब्लैकमेल... एलॉन मस्क को फंसाने के लिए रूसी जासूसों ने रची थी साजिश, पूर्व FBI एजेंट का दावा
AajTak
FBI के पूर्व एजेंट जोनाथन बुमा ने बताया कि मस्क और पेपाल के सह-संस्थापक पीटर थील को यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी जासूस निशाना बना रहे थे. उनका उद्देश्य मस्क के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी गुप्त जानकारियों को इकट्ठा करना था, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग ब्लैकमेल के रूप में किया जा सके.
अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के पूर्व एजेंट जोनाथन बुमा ने उद्योगपति और स्पेसएक्स के सीईओ एलॉन मस्क को लेकर बड़ा दावा किया है. FBI के पूर्व एजेंट का कहना है कि रूसी खुफिया एजेंसियां मस्क को सेक्स और ड्रग्स के जरिए ब्लैकमेल करना चाहती थीं और उन्हें फंसाने के लिए रूस ने साजिश रची थी. हालांकि, एफबीआई के पूर्व एजेंट ने अपने सोर्सेज का खुलासा नहीं किया है.
बुमा का कहना है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने इस योजना को मंजूरी दी थी. बुमा ने जर्मन ब्रॉडकास्टर ZDF द्वारा प्रसारित एक डॉक्यूमेंट्री के दौरान यह दावा किया. बुमा ने कहा कि यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद मस्क और पेपाल के सह-संस्थापक पीटर थिएल, रूसी जासूसों की निगरानी में थे. उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर उनके खिलाफ ब्लैकमेलिंग के लिए गुप्त जानकारी एकत्र की गई थी.
ब्लैकमेल का मास्टरप्लान
बुमा के मुताबिक, रूसी खुफिया एजेंसियां एलॉन मस्क की निजी रुचियों और आदतों का फायदा उठाना चाहती थीं. मस्क की अनैतिक महिलाओं और ड्रग्स, विशेष रूप से केटामाइन में रुचि को रूसी एजेंटों ने एक अवसर के रूप में देखा. इसके जरिए मस्क को ब्लैकमेल करने की योजना बनाई गई.
क्या था मकसद?
बुमा ने बताया कि मस्क और पेपाल के सह-संस्थापक पीटर थील को यूक्रेन युद्ध शुरू होने के बाद से रूसी जासूस निशाना बना रहे थे. उनका उद्देश्य मस्क के व्यक्तिगत जीवन से जुड़ी गुप्त जानकारियों को इकट्ठा करना था, ताकि जरूरत पड़ने पर उसका उपयोग ब्लैकमेल के रूप में किया जा सके.

इजरायल ने ईरान के इस्फहान स्थित नौसैनिक रिसर्च सेंटर पर हमला कर उसकी पनडुब्बी निर्माण क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचाया है. यह केंद्र नौसेना के लिए पनडुब्बियों और सिस्टम विकसित करने का प्रमुख ठिकाना था. इस कार्रवाई से ईरान की सैन्य क्षमता प्रभावित हुई है और क्षेत्र में तनाव बढ़ने की आशंका है. दूसरी ओर, ईरान ने अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस अब्राहम लिंकन की ओर मिसाइल दागने का दावा किया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि वे ईरान से बातचीत कर रहे हैं और होर्मुज स्ट्रेट की उसके साथ संयुक्त निगरानी करेंगे. एक महीने से ईरान पर कहर बरपा रहे ट्रंप पर किसी को विश्वास नहीं हो रहा है. दुनियाभर के मीडिया आउटलेट्स ये कयास लगा रहे हैं कि ट्रंप की तैयारी होर्मुज स्ट्रेट पर बड़े हमले की है. जहां ईरान ने नाकाबंदी की हुई है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर नया बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान समझौता करना चाहता है और वो समझौता करेंगे. साथ ही उन्होनें ये भी कहा कि ईरान ने अमेरिका को एक तोहफा दिया जो बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण है. ट्रंप ने आगे ये बाताया कि ये तोहपा तेल और गैस से जुड़ा है.










