
सेक्स के जरिए फैल रहा ये खतरनाक वायरस! सीमन में मिले सबूत, एक्सपर्ट ने किया सतर्क
AajTak
मंकीपॉक्स वायरस ने दुनियाभर के कई देशों में दस्तक दे दी है. यूरोपीय देशों में मंकीपॉक्स वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. वहीं, अमेरिका में भी इसका पहला मामला सामना आ गया है. हाल ही में मंकीपॉक्स वायरस को लेकर एक्सपर्ट्स ने एक नई वॉर्निंग जारी की है.
दुनियाभर में अभी तक लोग कोरोना महामारी से ही नहीं उबर पा रहे हैं, ऐसे में एक नए वायरस ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है. मंकीपॉक्स नाम का यह वायरस इंग्लैंड के अलावा कई देशों जैसे स्पेन, पुर्तगाल में भी फैल गया है.
अभी तक एक्सपर्ट्स यह सोच रहे थे कि यह वायरस रेस्पिरेट्री ट्रैक्ट, घाव, नाक, मुंह और आंखों के जरिए फैलता है लेकिन हाल ही में सामने आए नए मामलों के बाद डॉक्टरों को इस बात का डर है कि यह वायरस सेक्सुअल इंटरकोर्स के जरिए भी फैल सकता है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि जब आप मंकीपॉक्स वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के साथ सेक्स करते हैं तो आपके अंदर भी इस वायरस के फैलने की संभावना बढ़ सकती है.
सीमन में मिले वायरस के अंश
वैज्ञानिकों ने सोमवार को कहा कि इटली में कुछ मरीजों के सीमन में मंकीपॉक्स वायरस के अंश पाए गए हैं, जिससे यह बात और पुष्ट हो रही है कि ये बीमारी सेक्सुअल ट्रांसमिटेड भी हो सकती है.
माना जाता है कि मंकीपॉक्स वायरस एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है, जो स्किन, घाव और सांस के जरिए फैल सकता है. वर्तमान में आए मंकीपॉक्स वायरस के कई मामलों में सेक्सुअल पार्टनर्स भी शामिल हैं.
हालांकि, HIV/AIDS कुछ ऐसी सेक्सुअली ट्रांसमिटेड डिजीज हैं जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में सीमन, वजाइनल डिस्चार्ज और बॉडी फ्लूइड के जरिए पास होता है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











