
सूर्य ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को भारी पड़ जाएगी बस एक गलती, सूतक लगने से पहले जान लें जरूरी बात
AajTak
दिवाली के अगले दिन यानी मंगलवार को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जिसकी शुरुआत दोपहर दो बजकर 29 से होगी और शाम 6 बजकर 32 मिनट पर खत्म हो जाएगा. सूर्य ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा.
दिवाली के अगले दिन मंगलवार को भारत में साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है. 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण दोपहर 2 बजकर 29 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 32 मिनट पर खत्म हो जाएगा. सूर्य ग्रहण करीब 4 घंटे तीन मिनट तक चलेगा. वहीं ग्रहण का सूतक काल 12 घंटे पहले ही शुरू हो जाएगा.
सूर्य ग्रहण के सूतक काल में कई चीजों की मनाही की जाती है. खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए अलग नियम हैं, जिनका पालन करना काफी जरूरी हो जाता है.
क्या न करें गर्भवती महिलाएं सूतक काल से सूर्य ग्रहण काल के दौरान तक गर्भवती महिलाएं किसी भी तरह की नुकीली चीज, जैसे चाकू, कैंची का इस्तेमाल न करें. इसके साथ ही किसी भी तरह की सिलाई-कढ़ाई न करें.
कोशिश करें कि इस समय में घर के अंदर ही रहें और अगर किसी वजह से बाहर निकल रही हैं तो पेट के हिस्से पर गेरू लगाएं. मान्यता है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो गर्भ में पल रहे बच्चे को नुकसान पहुंच सकता है.
वहीं मान्यता है कि सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं सब्जी काटने से भी परहेज करें. साथ ही अन्य किसी ऐसे यंत्रों का भी इस्तेमाल नहीं करें, क्योंकि ऐसा करने से बच्चे में शारीरिक विकृति आती है.
भारत में कहां देख सकते हैं सूर्य ग्रहण साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में कई शहरों में नजर आएगा. इन शहरों में नई दिल्ली, बेंगलुरू, कोलकाता, चेन्नई, उज्जैन, वाराणसी और मथुरा शामिल हैं. वहीं मेघालय के दाईं और असम राज्य के गुवाहाटी के आसपास के बाएं हिस्सों में सूर्य ग्रहण नहीं नजर आएगा.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











