
सूर्य की किरणों से होता है पहला अभिषेक, एक ही रात में किया गया था विशाल मंदिर का निर्माण!
AajTak
महाशिवरात्रि पर्व पर एमपी के विदिशा जिले में विशाल मेले का एक बहुत बड़ा आयोजन हर शिवरात्रि पर होता है जिसमें एक लाख से ऊपर श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करने और मंदिर के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते हैं.
महाशिवरात्रि पर्व पर यहां विशाल मेले का एक बहुत बड़ा आयोजन होता है जिसमें एक लाख से ऊपर श्रद्धालु भगवान शिव का अभिषेक करने और मंदिर के दर्शन करने के लिए दूर-दूर से आते हैं. यह मंदिर मध्य प्रदेश के विदिशा जिले में है. (विदिशा से विवेक ठाकुर की रिपोर्ट) परमार वंश के राजा उदयादित्य द्वारा निर्मित यह मंदिर आस्था और शिल्प कला का बेजोड़ नमूना है. नीलकंठेश्वर मंदिर पर उत्कीर्ण दो शिलालेखों मे 1059 से 1080 ईसवी के बीच परमार राजा उदयादित्य ने मंदिर का निर्माण कराया था. भोर होते ही नीलकंठेश्वर मंदिर में रोज सूर्य किरणाभिषेक होता है. सूरज की पहली किरण मंदिर के गर्भ गृह में स्थित शिवलिंग पर पड़ती है. मंदिर का वास्तु कुछ इस प्रकार है कि भोर की पहली किरण वेधशाला मंडप और गर्भगृह के छोटे से द्वार को चीरती हुई भगवान भोलेनाथ की शिवलिंग पर पड़ती है. जैसे सूर्य देव को देखकर साथ ही भोलेनाथ को प्रणाम कर जग में उजियारा फैलाने की इजाजत मांगते हों.
इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











