
सूरत: बालकनी में खेलता बच्चा 7वीं माले नीचे गिरा, कैमरे में कैद दर्दनाक हादसा
AajTak
गुजरात के सूरत से एक दर्दनाक हादसे घट गया, जिसमें दो साल का बच्चा बालकनी में खेलते-खेलते सातवीं मंजिल से नीचे जा गिरा. इस हादसे में बच्चे की मौत हो गई है. ये सब CCTV में कैद हो गया. इसमें मासूम की मां की लापरवाही बताई जा रही है, जो उस घर में काम करने आई थी और बच्चे को बालकनी में अकेला ही छोड़ दिया.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











